अग्रवाल समाज ने रिबन काटकर आनंद मेला की शुरुआत

मुकेश अग्रवाल/राजेश अग्रवाल की कलम से/ पत्थलगांव
अग्रसेन जयंती के पांचवें दिन देर शाम आनंद मेले का आयोजन किया गया। अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल की उपस्थिति में अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे सभी पदाधिकारियों ने रिबन काटकर आनंद मेला की शुरुआत की। अग्रवाल समाज के होनहार बच्चों ने एक से बढ़कर एक खेल के स्टाल लगाए थे जिसमें सर्वप्रथम अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने खेलों का आनंद उठाया ।
अग्रवाल समाज की महिलाओं ने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टाल लगाए थे।
गरमा गरम आलू चाप के स्टाल स्वत:ही ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे थे ।मीठे में मलाई चाप एवं केसर बाटी लोगों को खूब पसंद आई ।अग्रवाल महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती चंदा गर्ग का यही स्टाल लोगों को काफी रास आया ।शाम 6:00 बजे से शुरू आनंदमेला देर रात्रि तक चलता रहा ।
समाज के अनेक वर्ग से बच्चे बूढ़े ,युवक-युवती सभी ने आनंद मेला का लुफ्त उठाया अग्रवाल समिति के पूर्व अध्यक्ष अंकित बंसल ने आनंद मेला में स्टार लगाने वाले सभी लोगों को ढेर सारी बधाई दी ।आज के आयोजन के लिए नवयुवक समिति समिति की सभी ने काफी प्रशंसा की। देर रात तक हौजी गेम भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता रहा।
आर्यन बंसल एंड ग्रुप ने टीम ने स्टाल लगाया
जिसमें बड़ों ने अपने पुराने दिन याद करते हुए खूब निशाना साधा यह खेल सबका मन मोह लिया। 8:00 बजे तक इस स्टाल ने सबसे अधिक टिकट इकट्ठे की थी ।इसके अलावा पिहु गर्ग व अनन्या ने हिंट द ग्लास उठा कर पिरामिड नामक खेल की प्रतियोगिता का स्टाल लगाया था। अग्रवाल आनंद मेला के लिएआशीष मितल अपनी समिति के साथ खुब मेहनत की।




