पत्थलगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया🔴🔴 बैगा गुनिया काम करना पड़ा महंगा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
10 तारीख को पत्थलगांव बालाझार चिमटा पानी में भुखन राम नामक वृद्ध की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसकी सूचना पत्थलगांव पुलिस थाने में की गई है पत्थलगांव टी आई भास्कर शर्मा को सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंच बारीकी से मुआयना किया था एवं
पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल के निर्देशन में पत्थलगांव थाना प्रभारी ने सभी पहलुओं से मामले की सूचना जांच की वही पता चला कि भूखंन राम अकेला रहता था एवं शराब का आदी था इसका काम गुनिया बैगा करना भी था एवं यह लोगों को दवाइयां भी देता था इस एंगल की ओर जांच करने पर पता चला कि मृतक के पास सुखीराम अपनी पत्नी को लेकर कई दिनों से भूखन राम के पास आ रहा था जहां भूखन राम उसकी पत्नी का इलाज कर रहा था एवं उसकी पत्नी को किसी के द्वारा मोहनी दे दिया गया है जिसके कारण और ठीक नहीं हो रही है कह कर बताया गया इसके एवज में भूखन राम दारु मुर्गा एवं पैसों की डिमांड किया जिसको सुखी नाम पूरा कर दिया था जिसके बाद भी उसकी पत्नी की और ज्यादा तबीयत खराब हो गई जिसके बाद सुखीराम गुस्से में आग बबूला होते हुए 9 तारीख की रात को भूखन राम के घर पहुंचा एवं दरवाजा खटखटाया जहां भूखन राम सुखी राम को गाली गलौज करते हुए शराब के नशे में उल्टा सीधा कहने लगा जहां पहले से ही आगबबूला हुए सुखीराम ने भूखन राम पर डंडे से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए उसे मौत की नींद सुला दिया एवं अपने घर वापस सीतापुर लौट गया ।मामले में पुलिस ने सुखीराम स्वर्गीय छोटे धन साय 48 साल निवासी राता खांड सीतापुर को गिरफ्तार किया एवं पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया पुलिस द्वारा उसे जेल के सलाखों के पीछे भेजते हुए हत्या में प्रयुक्त डंडा को भी जप्त किया गया है पुलिस द्वारा अंधे कत्ल को सुलझाने में पत्थलगांव पुलिस स्टाफ का लगातार सराहनीय योगदान रहा।




