“समस्याओं का समाधान पाओगे, यदि विज्ञान की ताकत जान पाओगे” के शब्द को चरितार्थ करते हुए सिविल अस्पताल में डायलिसिस मशीन का विधायक राम पुकार सिंह ने किया उद्घघाटन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव सिविल अस्पताल में लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र के साथ नागरिकों द्वारा डायलिसिस मशीन की मांग की जा रही थी जिसको लेकर समय-समय पर नागरिकों द्वारा शासन प्रशासन को याद भी करवाया जा रहा था इसके बाद आज पत्थलगांव में बहु प्रतीक्षित हीमोडायलिसिस मशीन का पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह, एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, गौ सेवा आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। डायलिसिस मशीन के संबंध में विधायक राम पुकार सिंह ने कहा कि डायलिसिस मशीन क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगी वही गुर्दे की बीमारी से संबंधित मरीजों को निशुल्क सिविल अस्पताल में सुविधा मिलने लगेंगे जिससे मरीज को जीवन और मौत के बीच झूलने से काफी हद तक राहत प्रदान होगी उन्होंने आगे कहा कि डायलिसिस मशीन गुर्दे से संबंधित बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के लिए जीवन दायिनी मशीन होती है पत्थलगांव सिविल अस्पताल में एक साथ एक दिन में छह मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी ।डायलिसिस के मरीज को अब बाहर महंगे खर्चे पर इलाज करने की जरूरत नहीं है उन्हें पत्थलगांव अस्पताल में ही निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जावेगी ।पत्थलगांव सिविल अस्पताल में हीमोडायलिसिस मशीन के लिए सविता पातर ,डायलिसिस टेक्निशियन, हृदय पाल टेक्निकल कोऑर्डिनेटर, सेबल कुंडू कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति की गई है ।वहीं सिविल अस्पताल में दो निप्रो कंपनी की डायलिसिस मशीन लगाई गई है जो 1 दिन में 6 मरीजों को डायलिसिस की सुविधा दी जा सकेगी । आज सिविल अस्पताल में मेरी बेक छाता सरई निवासी को डायलिसिस कर पहले मरीज का इलाज किया गया।आज के उद्घाटन कार्यक्रम में पत्थलगांव सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉक्टर जेम्स मिंज, डॉक्टर विकास अग्रवाल, डॉ आशीष अग्रवाल श्रीमती मिंज, पवन वैष्णव ,बर्मन ,शर्मा, शेखर गुप्ता सेलीस्टियन मिंज, धुर्वे वीपीएम, अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button