नवीन पंचायत भवन का पत्थलगांव विधायक के हाथों लोकार्पण 3 करोड़ के सीसी रोड का भूमि पूजन ,लोकार्पण के मौके पर पार्षद रहे नदारद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के बहुप्रतीक्षित नवीन नगर पंचायत भवन का लोकार्पण पत्थलगांव विधायक के द्वारा किया गया साथ ही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग 3 करोड रुपए के कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया ।सर्वप्रथम नगर पंचायत मैं पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने नवीन नगर पंचायत भवन का फीता काट कर विधिवत लोकार्पण किया नवीन नगर पंचायत भवन का पंडित द्वारा मंत्र उपचार के बीच नगर पंचायत का शुभारंभ किया गया पत्थलगांव विधायक का नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी, सिंह विधायक रामपुमार सिंह एवं नगर पंचायत अधिकारी जितेंद्र बहादुर पटेल मौजूद रहे ।कार्यक्रम का मंच संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता ने किया ।
पत्थलगांव विधायक के निवास से नर्तक दल द्वारा बाजे गाजे के साथ नगर पंचायत स्थल तक अगवानी करते हुए लाया गया जहां पटाखों की धूम के बीच नवीन नगर पंचायत भवन का लोकार्पण किया गया पत्थलगांव विधायक ने कहां की नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए कहीं भी कोई कमी नहीं की जावेगी ।नगर पंचायत क्षेत्र में विधायक द्वारा विकास के नित नए नए कार्य किए जाने का भी बात कही गई। नगर पंचायत के नवीन लोकार्पण के मौके पर पत्थलगांव के वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार एवं महिला, पुरुष मौजूद रहे।
पार्षद रहे नदारद
पत्थलनगर पंचायत के लोकार्पण के मौके पर पत्थलगांव भाजपा के पार्षदों के अलावा कई पार्षद लोकार्पण कार्यक्रम से नदारद रहे भाजपा पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत के सीएमओ द्वारा नगर पंचायत भवन लोकार्पण के लिए किसी भी तरह के पूर्व में बैठक लेकर जानकारी नहीं दी गई है नगर पंचायत अधिकारी द्वारा आनन-फानन में गुपचुप तरीके से ही लोकार्पण की तैयारियां करते हुए नगर पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि का अपमान किया गया है ।पार्षद अजय बंसल ने बताया कि नवीन नगर पंचायत भवन में लगाने के लिए गुपचुप तरीके से भी लाखों रुपए के फर्नीचर मंगवाए गए हैं जिसमें भी भ्रष्टाचार की काफी बु आ रही है जिस की भी जांच की मांग की जावेगी।




