एस डी एम आर एस लाल बा. उ. मा. विद्यालय पहुचकर छात्रों को 100 प्रतिशत रिजल्ट लाने किया मोटिवेट

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव–/ जिला कलेक्टर जशपुर इन दिनों जिले में शिक्षा को लेकर काफी एक्टिव है और समय समय पर अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये शिक्षकों को मोटिवेट भी कर रहे है और यहा तक बोल चुके है कि जिन विद्यालयों का परफार्मेंस ठीक नही होगा वहा के प्रधानपाठक इसके जिम्मेदार होंगे, साथ ही सभी तसिल के एस डी एम को भी निर्देशित किया है कि वे समय समय पर विद्यालयों में पहुचकर छात्रों से चर्चा करें, शिक्षकों से चर्चा कर शिक्षा को सुदृण बनाने निर्देशित किया गया है।

इसी को ध्यान में रखते हुवे पत्थलगांव एस डी एम आर एस लाल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पत्थलगांव पहुचकर छात्रों से रूबरू होते हुवे उनसे चर्चा कर कहा कि सभी बच्चे अपना एक लक्ष्य बनाले की हमे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना है जिसके लिये छात्र प्रति दिन समय पर स्कूल आये ,और शिक्षक जो पढ़ा रहे है उसे ध्यान से सुने और अपने दिमाक में केंद्रित कर ले इसके अलावा सभी छात्र अपने जीवन शैली का एक रूटीन चार्ट बनाले जिसमे उठने, सोने, नहाने, भोजन करने, विद्यालय के समय पर विद्यालय जाने, खेलने तथा प्रति दिवस सुबह शाम कम से कम तीन तीन घण्टा होमवर्क अवश्य करें। वही शिक्षकों के साथ भी चर्चा कर सभी शिक्षकों को प्रति दिन समय पर विद्यालय आने साथ ही सभी छात्रों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान रखने एवं अपने अपने विषय को सरल तरीके से छात्रों को समझाने पर जोर दिया जिससे शत प्रतिशत रिजल्ट आ सके।

एस डी एम आर एस लाल ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन छात्रों की उपस्थिति कम है उनके अभिभावकों को बुलाकर जल्द एक सम्मेलन करे और अभिभावकों के माध्यम से भी बच्चो के पढ़ाई पर तथा प्रति दिन विद्यालय भेजने के लिये प्रोत्साहित करें।

Related Articles

Back to top button