जनपद पंचायत दुलदुला की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत के विरूद्ध कलेक्टर के समक्ष अविश्वास का प्रस्ताव

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पंचायत दुलदुला की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत के विरूद्ध कलेक्टर के समक्ष अविश्वास का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। इसे लेकर 8 जनपद सदस्यों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित पत्र कलेक्टर को सौंपा है।
पत्र में उनका कहना है कि जनपद पंचायत सदस्यगण का जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत के प्रति विश्वास समाप्त हो गया है इसलिए हम अधोहस्ताक्षरित जनपद सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भगत के विरूद्ध निम्न आधारों पर अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत करते है
पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष चन्द्रप्रभा भगत द्वारा जनपद सदस्यों की जानकारी के बिना तथा जनपद सदस्यों की अनुपस्थिति में प्रस्ताव पारित करके शासकीय योजनाओं के सम्बंध में कार्यवाही किया जाकर शासकीय योजनाओं का वित्तीय अनियमितता किया जा रहा है और जनपद विकास निधि एवं 15 वें वित्त का सदस्यों से अभिमत लिये बिना मनमाने ढंग से खर्च किया जा रहा है जिससे सभी जनपद सदस्यगण दुखी है। पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वयं अपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित रहती है तथा न्यायोचित प्रस्ताव अथवा चर्चा करने पर आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देती है। जिन कारणों से जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत जनपद सदस्यों का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कलेक्टर से पत्र पर विधिवत कार्यवाही शीघ्रतिशीघ्र करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर्वकार्यवाही करने की मांग की है।




