जुआ फड संचालक कानून व्यवस्था का बना रहे मजाक🔴 पुलिस को बदनाम करने नाल का हिस्सा पहुंचाने की कर रहे बात

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव-ःक्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण जंगलो के बीच जुआ खिलवाने का काम बंद नही हो पाया है,पुलिस को चकमा देने के लिए जुआडी व खिलाने वाले जगह बदल बदल कर बावन परियो मे हाथ फेंट रहे है। जोराडोल,बहनाटांगर के अलावा अब जुआडी रैरूमा,बाकारूमा,बगुडेगा भी जाने लगे है। उसके बाद भी जुआडी क्षेत्र के जंगलो का पीछा नही छोड रहे है। जोराडोल,बहनाटांगर के जंगल मे हर रोज बावन परियो से शौंक आजमाया जा रहा है,यहा लाखो रूपये का जुआ खिलवाया जाता है,जुआ खिलवाने वाले संचालक जुआ खिलवाकर रातो रात मालामाल हो रहे है,उनके द्वारा जिला के अधिकारीयों के साथ-साथ थाना मे भी पैसा पहुंचाने की बात कही जाती है। परंतु पुलिस जुआडियों की कही बात को इंकार रही है,यहा की पुलिस जुआडियों को पकडने मे पूरी मशक्कत के साथ भीडी हुयी है,परंतु जुआडी पुलिस की आंख मे धुल झोंक रहे है,उन्हे पुलिस के आने की खबर मिल जाती है,जिससे ये पुलिस के आने से पहले ही जुआ खेलने वाली जगह से रफूचक्कर हो जाते है,इस तरह ये कानून की आंख मे धूल झोंक रहे है। फड संचालक इन दिनो जुआ खिलवाने के बदले मोटी कमायी कर रहे है,उनके द्वारा जुआडियों से हर रोज चालीस से पचास हजार रूपये तक की वसूली की जा रही है,जिसे ये आपस मे बांटने का भी काम करते है,उनके द्वारा जुआ से निकलने वाले किराये के लिए एक पेटी रखी गयी है। उस पेटी का हिस्सा शाम होते ही फड संचालक आपस मे बांटते है। जुआडियों से ये पर मुंडी 500 रूपये एवं 3 बार जुआ जितने पर 3 हजार रूपये निकालते है,इस तरह दिन भर जुआ खिलवाकर जुआ खिलवाने वाले लोगो को 40 से 50 हजार रूपये की अवैध कमायी हो रही है। पुलिस के लाख कोशिश के बाद भी यहा के जंगलो मे जुआ चल रहा है,एक ओर पुलिस उन्हे पकडने का प्रयास कर रही है तो दूसरी ओर जुआ खिलवाने वाले लोग पुलिस को महिना पहुंचाने की भी बात कर रहे है।।




