ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी. एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी. एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं स्वागत गीत के साथ किया गया।इस अवसर पर पत्थलगांव विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिंज मुख्य अतिथि एवं डाँ मदन पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डी. के. अम्ब्रेला ने की। डॉ. मिंज अपने उद्‌बोधन में उपस्थित छात्र- छात्राओं को एड्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही एड्स फैलने के प्रमुख कारण एवं इनसे बचने के विभिन्न उपाय के बारे में बतलाया| इसी क्रम में उन्होनें टीवी रोग, कुष्ठ रोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए शासन के द्वारा चलायी जा रही इनके रोकथाम के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा के बारे में बतलाया गया । छात्र- छात्राओं को अपने परिवार, समाज में इन गम्भीर बिमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किये। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.के. अम्ब्रेला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विश्व में महामारी के रूप ले चुके एड्स, टीवी, एवं कुष्ठ रोग से सभी लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है इन रोगों का लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दिये। उद्‌बोधन के अगले क्रम में उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के भावी कर्णधार हैं इसलिए उन्हें तन -मन सें स्वास्थ्य रहना अति आवश्यक है इसलिए छात्र- छात्राओं को ऐसे गम्भीर रोगों से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी । कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात उपस्थित छात्र- छात्राओं के द्वारा जनजागरूकता रैली निकाला गया तथा बैनर पोस्टर एवं नारा के माध्यम से एड्स , कुष्ठ एवं टीवी जैसे गम्भीर रोगों से दूर रहने के संदेश दिये। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. टी. आर. पाटले द्वारा एवं आभार प्रदर्शन आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अनुपमा प्रधान द्वारा किया गया | इस दौरान महाविद्यालय के कीड़ा प्रभारी प्रो. जे. के. भगत , एनसीसी प्रभारी प्रो. अरविन्द लकड़ा, प्रो. मनमोहन अतिथि विद्वान श्री संजय बघेल, श्री नीलम मण्डावी, श्री छबिल चंद्रवंशीं एवं समस्तं जनभागीदारी शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button