आरटीओ विभाग की वसूली का अड्डा बना जशपुर रोड कछार घाट स्थानीय लड़कों से कराई जाती वसूली वाहन चालकों की जागरूकता के बाद आरटीओ लिखा गाड़ी नदारद

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव के जसपुर रोड कछार घाट पर विगत तीन-चार महीने से आरटीओ विभाग लिखी वाहन द्वारा वाहन चालकों को स्थानीय लड़कों की मदद से रोककर लगातार ओवरलोड एवं कागजातों की कमी बताकर अवैध वसूली का खेल बदस्तूर जारी है
विगत 2 दिन पूर्व पिकअप ड्राइवर कुश गुप्ता सिंगीबाहर निवासी से ओवरलोड के नाम पर कछार घाट में डेरा डाले आरटीओ लिखी गाड़ी द्वारा डरा धमका कर आरटीओ चेकिंग पॉइंट पर बैठे सुशील यादव द्वारा गाड़ी में बैठे वर्दीधारी व्यक्ति के पास ले जाकर ₹1000 फोन पे करवाते हुए रसीद मांगने पर सादे कागज में लिखकर दे दिया गया था वही लगातार इंट्री के नाम पर चार पहिया चालकों को परेशान किया जा रहा था जिसमें संजीत कुमार सरईटोला निवासी ने 200 इंट्री के नाम पर लिया गया था दोनों पिकअप चालकों द्वारा मैनपाट से टमाटर लोड करने के लिए खाली गाड़ी लेकर जा रहे थे जिसके बावजूद भी आरटीओ के अधिकारियों द्वारा अवैध वसूली की गई थी जिसकी शिकायत कुश गुप्ता सिंगीबाहर, संजीत कुमार सरई टोला निवासी द्वारा लिखित में पत्थलगांव थाने में की गई है ।
पत्थलगांव थाने के प्रभारी टीआई नेगी द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा आवेदन की जांच के लिए कछार घाट पर उपस्थित गाड़ी में बैठे वर्दीधारी को तलब किया गया है एवं इसकी जांच के पश्चात आगे की कार्यवाही की जावेगी साथ ही जिला परिवहन अधिकारी से भी इस संबंध में जानकारी मांगी जावेगी।
जिला परिवहन अधिकारी विजय निकुंज से जब हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा हमारे जिले के किसी भी छोर पर चेकिंग पॉइंट नहीं बनाया गया है नाही मेरे से किसी भी प्रकार का कोई परमिशन लिया गया है जांच करने के लिए मेरे द्वारा किसी भी लोगों को परमिशन नहीं दी गई है यदि ऐसा कोई कर रहा है तो उसकी रिपोर्ट पीड़ित द्वारा तत्काल ही थाने में f.i.r. के माध्यम से की जा सकती है मैं इस तरह की हो रही अवैध वसूली की जांच अति शीघ्र करवाता हूं।




