अग्रसेन स्वर्ण जयंती के मिस्टर अग्रवाल अमित गोयल बने मिस्टर अग्रवाल रनर अप नेहल अग्रवाल बेस्ट कॉन्फिडेंस आलोक जिंदल ,बेस्ट ड्रेस अप आर्यन मित्तल ने खिताब पर कब्जा जमाया

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में लगातार 10 दिनों से चली आ रही अग्रसेन स्वर्ण जयंती की मिस्टर अग्रवाल प्रतियोगिता में जूनियर अक्षय कुमार ने मुंबई से पत्थलगांवपहुंच कर प्रतियोगिता को संपन्न करवाया जहां
मिस्टर अग्रवाल के खिताब पर अमित गोयल ने कब्जा जमाते हुए बाकी सभी प्रतियोगियों को पीछे छोड़ दिया ।वही मिस्टर अग्रवाल रनरअप पर नेहल अग्रवाल ने अपना दबदबा कायम किया ,
बेस्ट कॉन्फिडेंस का अवार्ड आलोक जिंदल एवं बेस्ट ड्रेस अप का अवार्ड

आर्यन मित्तल को मिला ।

मिस्टर अग्रवाल प्रतियोगिता काफी शोर-शराबे के बीच संपन्न की गई जहां प्रतियोगियों ने एक से बढ़कर एक अपने टैलेंट का हुनर सबके सामने पेश किया वही अक्षय कुमार के जूनियर हमशक्ल विकल्प मेहता ने एक से बढ़कर एक अक्षय कुमार के डायलॉग सभी के सामने पेश करते हुए खूब वाहवाही बटोरी

। मिस्टर अग्रवाल प्रतियोगिता में दर्जनभर से भी ज्यादा कंटेस्टेंट भाग लिया ।प्रतियोगिता को संपन्न कराने में प्रवीण गर्ग अध्यक्ष स्वर्ण जयंती ,सचिव मधुसूदन गोयल ,कोषाध्यक्ष विकास गर्ग ,अंकित बंसल सहित सभी लोगों ने जी तोड़ मेहनत की।
जयपुर की राजस्थानी चौकी धानी थीम पर सजा पूरा पंडाल
जयपुर की राजस्थानी चौकी धानी थीम पर अग्रसेन भवन का विशाल पंडाल सजाया गया है जहां आनंद मेला में पूरे राजस्थानी कल्चर को जमीनी हकीकत में पेश करते हुए कठपुतली डांस जादू जैसे पुराने राजस्थानी थीम को पेश किया गया है जिसकी भी सभी आगरा जनों को काफी इंतजार किया।




