जोगी कांग्रेस की टीम पहुंची पत्थलगांव लगाया आरोप 5 साल पहले मृत हुए पिता का मुआवजा अब तक नही मिला, तो अब क्या मुआवजा देगी सरकार,,,, दीपावली से पहले परिजनों को दे मुआवजा नहीं तो होगा उग्र आंदोलन

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव। पत्थलगांव में दशहरा के दिन गांजे से भरी कार की चपेट में आने से शहर के युवक गौरव अग्रवाल की मौत का हाई प्रोफाइल मामले में जनता कांग्रेस की जांच टीम द्वारा पत्थलगांव पहुंचकर मृतक के परिजनों एवं घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली गई

,टीम में शामिल सदस्य जयभगवान अग्रवाल,श्रीमती बबली पैकरा, अनुज गुप्ता,नवल राठिया, विजय शर्मा , पिंटू सिंह , हैप्पी भाटिया,अनिरुद्ध गुप्ता, प्रिंकल दास ने परिजनों के यहां पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी,साथ ही सरकार द्वारा मुआवजे देने में लेटलतीफी को लेकर संशय व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि मृतक गौरव अग्रवाल के पिता स्व मनोज अग्रवाल की 5 वर्ष पूर्व गाज की चपेट में आकर मौत के मामले में प्रशासन ने अभी तक एक रुपया भी मुआवजा नहीं दिया था, वर्तमान में 50 लाख घोषणा किए जाने के बावजूद अभी तक मुआवजा नहीं मिलने से सरकार की मंशा को लेकर संशय है। टीम के सदस्यों ने कहा कि वे बहुत जल्द पूरे मामले की जांच की रिपोर्ट अपने संगठन के समक्ष रखेंगे, इस मुद्दे को जनता कांग्रेस के मुखिया श्री अमित जोगी एवं अन्य सदस्यों द्वारा आगामी विधानसभा सत्र में प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button