सुलेसा करमघाट से गुम हुए 05 वर्षीय बालक को जशपुर पुलिस उपअधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने शंकरगढ़ सरगुजा से बरामद किया पुलिस की तत्परता से की गई कार्यवाही की सभी ने मुक्त कंठ से की प्रशंसा

*

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव**
जसपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी मामले में प्रार्थी के साथ पुलिस का व्यवहार हमेशा ही अच्छा पेश किया जावे एवं किसी भी मामले पर प्रार्थी को तत्काल ही मदद पहुंचाई जावे । मामला इस प्रकार है कि चौकी पंडरापाठ क्षेत्र का 36 वर्षीय व्यक्ति दिनाँक 21.10.2021 के प्रातः 08 बजे अपने 05 वर्षीय बालक को साथ लेकर अपने बड़े भाई के घर करमघाट गया था। इसका बालक आंगन में खेल रहा था एवं प्रार्थी अपने बड़े भाई के साथ खेत में काम कर रहा था। लगभग 2:00 बजे अपने भाई के घर वापस आने पर देखा कि इसका बालक घर-आंगन में मौजूद नहीं है, आस-पास रिश्तेदारी में पता किए, पता नहीं चलने पर चौकी पंडरापाठ में रिपोर्ट करने पर धारा 363 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में गुम बालक की पता-तलाश दौरान चौकी पंडरापाठ द्वारा तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए गुम बालक को मुखबीर एवं ग्रामीणों की मदद से ग्राम मनोहरपुर थाना शंकरगढ़ में रास्ता भटकने से अकेले पैदल जा रहा था जिसे बरामद कर चिकित्सकीय परीक्षण कराकर सकुशल दिनाँक 23.10.2021 को परिजनों को सौंपा गया। प्रकरण में पता तलाश एवं गुम बालक की पतासाजी करने में स.उ.नि. जे.आर.कुर्रे, प्र.आर. कमलभान सिंह, आर. विनोद भगत, आर. कोसमॉस तिर्की, आर. चुन्नू राम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button