विश्वास अभियान एवं अभिव्यक्ति ऐप के तहत किलकिला में चलाया जागरूकता अभियान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव:-पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पत्थलगांव मयंक तिवारी के निर्दशानुसार थाना पत्थलगांव में मल्लिका तिवारी द्वारा ग्राम किलकीला में दिनांक 25/7/22 जुलाई को “सावन सोमवर के तहत आए श्रद्धालु जन को “विश्वास अभियान एवम् अभिव्यक्ति ऐप” के तहत कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में बच्चो को नशा उन्मूलन,एटीएम ठगी,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को दूर कर दोनो के मध्य अच्छे रिश्ते को मजबूती के लिए जोर दिया गया,साइबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराध आदि विषयों पर जानकारी दी गई। ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई।




