‘आप’ प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज से पांच दिवसीय प्रदेश प्रवास पर – * राजेंद्र एक्का* 26 अगस्त को पत्थलगांव में कार्यकर्ता महासम्मेलन का आगाज

मुकेश अग्रवालपत्थलगांव
आदमी पार्टी के दिल्ली विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा 22 अगस्त से 5 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहे है।
जशपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र एक्का जी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि पार्टी के निरंतर चल रहे संगठन विस्तार और फंड रेजिंग कार्यक्रम और पार्टी प्रवेश पर विशेष फोकस रहेगा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा, दिल्ली से आने वाले नियमित विमान से 22 अगस्त को सुबह 8 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे, वहाँ रायपुर जिले के कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारीगण उनका स्वागत के साथ प्रदेश कार्यालय लेकर आएंगे। दोपहर 12 बजे प्रदेश कार्यालय, पंचशील नगर में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन है, जिसमें सभी पत्रकार साथी सम्मिलित होंगे, जिन्हें संजीव झा जी संबोधित करेंगे।छत्तीसगढ़ प्रवास25 अगस्त को रायगढ़ प्रवास*26 अगस्त को पत्थलगांव प्रवास*27 अगस्त को सूरजपुर प्रवास*28 अगस्त को रायपुर वापस लौटकर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन और रणनीतिक निर्देशानुसार भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी एक बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, शिक्षा का स्तर बदहाल है और स्वास्थ्य सेवाए सिर्फ खानापूर्ति के रूप में चल रही है, इसलिए आम आदमी पार्टी इन तीनों ही मुद्दों के साथ प्रदेशवासियों के पास जायेगी। जिलों के स्तर पर भी प्रभारियों की नियुक्तियां हो चुकी हैं। प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों की यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया चल रही है, जो आने वाले दिनों में पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा गांव-गांव तक पहुंचेगी।आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन 2023 की तैयारी अब जोर पकड़ चुकी है, जो प्रदेशवासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बना कर ही दम लेगी।

Related Articles

Back to top button