लोदाम, घाघरा और चम्पा में खुलेगा नवीन कृषि उपज मंडी क्षेत्र के किसानों ने विधायक विनय भगत का किया आभार व्यक्त….

मुकेश अग्रवाल

जशपुरनगर:- यूं तो क्षेत्र के लोग जशपुर विधायक को किसानों का मसीहा के नाम पर उन्हें सम्बोधित करते हैं चाहे क्षेत्र में हो या सदन में किसानों की बात रखनी की हो हर समय किसानों के साथ खड़े नजर आते हैं दो दिन पूर्व भी जशपुर विधायक श्री भगत के द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनके विधानसभा के सभी तहसील को सूखाग्रस्त घोषित कर मुआवजा राशि देने की मांग की थी। इसी से पता चलता है कि सचमुच ये किसानों को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। पिछले तीन सालों से लगातार हर साल किसानों की परिस्थितियों एवं उनकी समस्याओं को देखते हुए नवीन धान खरीदी केंद्र खोलवाने का काम जशपुर विधायक ने किया है। वहीं अब उनके तीनो ब्लाक में और एक एक धान खरीदी केंद्र स्वीकृति प्रदान कराया है जिसमे है जशपुर ब्लाक में ग्राम पंचायत लोदाम वहीं मनोरा ब्लाक में है ग्राम पंचायत घाघरा और बगीचा ब्लाक में है ग्राम पंचायत चम्पा तीनो जगह के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है नवीन कृषि उपज मंडी की और जब से भूपेश बघेल सरकार 25 सौ की दर से धान खरीदी की है उसके बाद किसानों की चेहरों में और अधिक मुस्कान आई है उसको को देखते हुए जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो अधिक दूरी को कम करते हुए और तीन जगह किसानों को बड़ी सौगात दी है।
वहीं जशपुर विधायक विनय भगत ने कहा जब धान खरीदी शुरू हुई थी तो मैं सभी जगह जाकर लोगों से मिला हमारे किसान भाइयों से वार्तालाप की और उनकी समस्याओं से अवगत हुआ था वहीं कई किसानों की शिकायत थी कि धान खरीदी केंद्र दूर होने से छोटे किसान अपना धान उचित मूल्य में नही बेच पा रहे हैं उसी को मैंने देखते हुए हमारे किसान पुत्र मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं प्रभारी मंत्री उमेश पटेल से मांग की थी जिसको पूरा करते हुए उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी है जिससे अब क्षेत्र के किसान अपना धान आसानी से बेच सकेंगे और छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार द्वारा 2600 की दर का भी लाभ उठा सकेंगे मैं समस्त किसानों को बधाई एवम शुभकामनाएं देता हूँ एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूँ।

Related Articles

Back to top button