नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को पत्थलगांव पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार

,*मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
मामला इस प्रकार है कि थाना पत्थलगांव क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय प्रार्थिया ने दिनांक 07.07.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह उक्त दिनांक रात्रि लगभग 08ः30 बजे घर के बाहर घूम रही थी, उसी दौरान ज्ञानेश्वर सिदार ने प्रार्थिया को अकेला देखकर उसके हाथ-मुंह को दबाकर खींचते हुये कुछ दूरी में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 114/2022 धारा 376, 506 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना दौरान थाना पत्थलगांव द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घेराबंदी कर दबिश देकर प्रकरण के आरोपी ज्ञानेश्वर सिदार को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य धारा 376, 506 भा.द.वि. एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट पाये जाने पर *आरोपी ज्ञानेश्वर सिदार उम्र 25 वर्ष निवासी कुनकुरी थाना पत्थलगांव* को दिनांक 07.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका तिवारी, आर. कमलेश्वर वर्मा, आर. मोरिस किस्पोट्टा, आर. पवन पैंकरा, म.आर. पूनामनी भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button