अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह 27 को* *विधायक यू डी मिंज को बनाया गया विधानसभा कुनकुरी का प्रभारी*

*मुकेश अग्रवाल
कुनकुरी
. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसी 27 जून को विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे.
यह सत्याग्रह सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक क्षेत्रीय विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा. इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर विधानसभा कुनकुरी का प्रभारी विधायक यू. डी. मिंज को नियुक्त किया गया है. एमएलए को प्रभारी बनाय जाने पर कुनकुरी विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उत्साहित है..




