पत्थलगांव जिला बनाओ संगठन द्वारा धरना की हुई शुरुआत पत्थलगांव अधिवक्ता संघ ने धरना स्थल पहुंच दिया अपना समर्थन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव की वर्षों पुरानी जिला बनाओ की मांग जोर पकड़ने लगी है जहां जिला बनाओ संगठन के लोगों का कारवां बढ़ते जा रहा है शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी सोशल मीडिया में अपना जन समर्थन देकर यह जता दिया है कि जिला पत्थलगांव को अब बनाना ही पड़ेगा अन्यथा इसका भुगतान आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर पड़ता दिखाई देगा इसका जीता जागता उदाहरण विगत कुछ सालों पूर्व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जिला बनाने का आश्वासन दिया था साथ ही उन्होंने विधायक प्रत्याशी को जिताने की बात कही थी किंतु अपने शासनकाल में उनके द्वारा जिला नहीं बनाया गया था जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में नागरिकों ने अपने मताधिकार से दे दिया था उसके बाद कांग्रेस की सत्ता में आते ही जिला बनने की उम्मीदें सौ फीसदी दिखाई पड़ रही थी किंतु नए जिलों के गठन में पत्थलगांव का कहीं नामोनिशान न देखकर नागरिकों ने जिला बनाने की मांग को पुनः तेज कर दिया आज जिला बनाओ संगठन के बैनर तले पत्थलगांव अधिवक्ता संघ ने अपना समर्थन देते हुए जिला बनाने की मांग की है

वही कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने अपना समर्थन दिया उन्होंने जिले की मांग का समर्थन किया जिला बन जाने से नागरिकों की समस्याएं एवं समय की बचत होगी।

Related Articles

Back to top button