कांग्रेस प्रभारी पहुंचे पत्थलगांव ,, कार्यकर्ताओं ने जमकर निकाली कार्यक्रम में भड़ास कहा नही हो रहा कोई कार्य ,,

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव — जशपुर जिले के संगठन प्रभारी वासुदेव यादव दौरे के अंतिम चरण में पत्थलगांव पहुंचे जहां उन्होंने हरियाणा पंचायती धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कांसाबेल के अल्प कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे देरी से पत्थलगांव पहुंचे थे इससे पहले ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित जनों के सामने अपनी अपनी बात रखी जिसमें ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जमकर भड़ास निकाली किसी कार्यकर्ता ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य नही होने की बात रखी तो अधिकतर कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय में निवास , जाति जैसे समस्याओं की बात कहकर अपनी बातों को रखा उनका कहना था कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर ग्रामीण परेशान हैं किसी भी कार्यालय में काम नही हो रहा है जिससे बार बार ग्रामीणों को ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं जिनकी सुनने वाला कोई नही है वहीं संगठन की गतिविधियों पर भी उन्होंने आरोप मढ़ा
देखा जाए तो कुल मिलाकर इस कार्यक्रम में सत्ता एवं शासन के बीच की खाई दिखाई दी ।
इस कार्यक्रम में डीडीसी आरती सिंह, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिदार,पूर्व माशिमं सदस्य पवन अग्रवाल, उपाध्यक्ष माधव शर्मा,डीडीसी रत्ना पैंकरा, डीडीसी बुधियारिन सोनी,कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,जिला महामंत्री कुलविंदर भाटिया,पार्षद सतीश अग्रवाल, अतुल त्रिपाठी, महेंद्र अग्रवाल,प्रवीण शर्मा, बीडीसी बिंदिया भगत, छत्रमोहन यादव,रवि खूंटियां,राजू गुप्ता, पूनम अम्बष्ठ, अशोक गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन सुमित शर्मा ने किया ।।
भीड़ करने में एक गुट रहा हावी —
कांग्रेस की सत्ता आने के बाद यह लगा था कि अब 15 साल के बाद कांग्रेस राज में कार्यकर्ताओं की जमकर पुछारी होगी लेकिन यह पुछारी कार्यक्रम में साफ दिखी कार्यकर्ताओं के अल्पसंख्या में इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समस्या का अंबार रख दिया यहां तक की कुछ लोगों ने वर्तमान जिलाध्यक्ष की भी प्रभारी से शिकायत की उनका कहना था कि तीन सालों ने पत्थलगांव में एक भी बैठक नही हुई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है
खैर देखा जाए तो कांग्रेस संगठन में भी अंदर से कुछ सही नही चल रहा है कार्यक्रम की माने तो सत्ता एवं कार्यकर्ताओं के बीच कोई बैलेंसिंग नही है ।।

Related Articles

Back to top button