ठाकुर शोभा सिंह महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गोद ग्राम पतरापाली में चलाया स्वच्छता, नशा मुक्ति अभियान

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
ठाकुर शोभा सिह महाविद्यालय पत्थलगांव के राष्ट्रिय सेवा योजना इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी पाटले के निर्देशानुसार गोद ग्राम पतरापली मे नशा मुक्ति,मतदाता जागरूकता,शिक्षा आदि पर ग्राम के निवासियों को निर्देश देते हुए नारा लेखन का कार्य किया गया तथा ग्राम पतरापाली के स्कूल प्रांगण की साफ -सफाई ,पौधों पर पानी डाला गया ।
जिसमे भूत पूर्व स्वयंसेवक कैलाश यादव उपस्थित रहे, सभी वर्तमान के सवयंसेवको की भागीदारी रही। कार्य समाप्ति के पश्चात कार्यक्रम अधिकारी पाटले द्वारा सभी स्वयं सेवकों को दिशा निर्देश दिये गये कार्यक्रम में महिला स्वसहायता समूह व मध्यान्ह भोजन सहायिका साथ ही पंच व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




