परिवर्तन यात्रा2 जूदेव नगरी से निकलकर पत्थलगांव पहुंची
पत्थलगांव में मसाल रैली के साथ किया गया भव्य स्वागत
नागरिकों ने परिवर्तन रैली का जोश खरोश के साथ किया अभिवादन
श्याम मंदिर दर्शन पश्चात सरगुजा के लिए रवाना



मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
जूदेव नगरी से परिवर्तन यात्रा जिसको हरी झंडी दिखाकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने रवाना किया था जो पत्थलगांव में शनिवार रात्रि पहुची जिसका खूब धूमधाम से स्वागत किया गया परिवर्तन रैली का स्वागत करने के लिए युवाओं की टोली पत्थल गांव के जशपुर रोड स्थित चौक से बाजे गाजे एवं मसाल रैली के साथ स्वागत करते हुए स्थानीय चौक तक लाया गया जहां जगह-जगह रथ पर सवार सांसद गोमती साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे की ओर रथ रवाना होते रहा। परिवर्तन यात्रा रथ के सामने नर्तक दल के साथ युवाओं की टोली हाथों में मसाल लिए जय जूदेव ,जय भाजपा ,भारतमाता के नारों के साथ पूरा आकाश गुंजायमान होता रहा परिवर्तन यात्रा स्थानीय चौक में पहुंचकर स्वागत सभा आयोजित की गई जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस की कमीशन खोर सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया इसके पश्चात परिवर्तन यात्रा रेस्ट हाउस पत्थलगांव में विश्राम की ओर अग्रसर हुई। रविवार के प्रेस से रूबरू होते हुए भाजपा के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, सांसद श्री मति गोमती साय, एवं अनुरागसिंह देव् अपनी अपनी बातें रखी नारायण चंदेल ने राज्य की भूपेश सरकार के बारे में अनेक आरोप लगाते हुए कहा कि आज जहाँ देखो वही कमीशन का ही खेल सब जगह चल रहा है। बिना कमीशन का कुछ नही होता हर तरफ चोरी लूट और हत्या ने आम जनता का जीना बेहाल कर दिया है। अभी दो दिन पहले ही भिलाई के ख़ुर्शीपार एक युवक बस इसलिए बिभत्स तरीके से हत्या कर दी गई क्योकि उस शख्स ने पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने वालो को रोका था। और बदले में उसकी विभत्स रूप से जान से मार दिया गया। राज्य की चर्चित पीएसी के बारे में तो आप सब जान ही रहे है। जहाँ सिर्फ अपने लोगो को बड़ी नोकरी में रखने का खेल जोरो से चल रहा था और पढ़े लिखे युवा धक्के खाने को मजबूर है।
कांग्रेस की भूपेश सरकार की प्रमुख योजना नरवा घुरवा योजना में ही 129 करोड़ का घोटाला सामने आ चुका है जबकि राज्य के मुखिया ने इस योजना को अपनी ड्रीम योजना बताती फिर रही थी
पूर्व मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 13 दिन ये परिवर्तन यात्रा चलेगी कुल 13000 किलोमीटर दूरी तय करेगी और इसके समापन में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे
पत्रकारों ने सवाल में जब पूछा कि आप सभी के द्वारा जिस सड़क से होकर पत्थलगांव आए उन खराब सड़क में चल कर कैसा लगा इस पर रामविचार नेताम ने कहा कि निष्चित ही ये अनुभव हमारे लिए बहुत खराब रहा हम पहले भी सड़क की बातों को केंद की हमारी सरकार से बताते रहे है। और आज फिर से हम दिल्ली इस सड़क को लेकर बात करेंगे ये आपकी बात महत्वपूर्ण है।
परिवर्तन रथ यात्रा पत्थलगांव के श्याम मंदिर के दर्शन के लिए निकली तत्पश्चात परिवर्तन यात्रा सरगुजा नगरी की ओर रवाना हो गई परिवर्तन यात्रा का स्वागत फुलेता चौक पर सैकड़ो की संख्या में मोटरसाइकिल सवार युवाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ किया वहीं सीतापुर के हाल ही में सैनिक रामकुमार भगत जो जशपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने हजारों युवाओं के साथ भाजपा प्रवेश किया गया है के द्वारा सीतापुर में भव्य स्वागत का खाका तैयार किया गया है जहां रामकुमार भगत द्वारा परिवर्तन यात्रा का अविस्मरणीय स्वागत किया जावेगा।





