श्याम सरकार के लिए नगर को सजाया दुल्हन की तरह सतरंगी चुनरी व रंगीन जगमग करती लाइटों से अलौकिक दिख रहा पत्थलगांव शहर के श्याम प्रेमी युवाओं ने श्याम के दीदार के लिए झोंकी ताकत

मुकेश अग्रवाल पत्थलगांव
पत्थलगांव-ःसतरंगी चुनर की जब चुन्नट बनाकर चौक को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया तो सुबह शहरवासियों की आंख घंटो खडे होकर उसे निहारती रही। बुधवार की देर रात तक श्याम साज सज्जा समिती के एक दर्जन से भी अधिक युवको ने खाटु नरेश के आगमन की तैयारियों मे पूरी रात आंखो मे बीता दी।
यहा के मुख्य चौक को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है,चौक के नीचे खडे होने से पूरा आसमान सतरंगी नजर आने लगा,साज सज्जा समिती के युवक खाटु नरेश के आगमन को लेकर शहर को दुल्हन सा सजा रहे है। यहा के प्रमुख तीनो मार्गो मे श्याम ध्वज लगाकर खाटु नरेश के आगमन के लिए शहर को तैयार किया जा रहा है। युवक जी जान से मेहनत कर रहे है।
तीनो प्रमुख मार्ग मे लगे श्याम ध्वजो के बीच साज सज्जा समिती के युवको का अतिथियों के लिए आगमन का संदेश प्रसारित किया गया है,पूरे शहर को बेहद आकर्षक टिमटिमाती लाईटो से सजवाया गया है,हर घर शाम होते ही झालरो की रौशनी से जगमगाने लगे है। हर घर के समीप दीपो की लडियां सजायी जा रही है,मानो शहर मे एक बार फिर दीपावली आ गयी है,श्याम साज सज्जा समिती के रजत मित्तल,अंकित बंसल,मधु अग्रवाल,प्रवीण गर्ग,अमन गर्ग,हरिओम गर्ग,आकाश अग्रवाल,शुभम गर्ग,हैप्पी अग्रवाल,सारांश अग्रवाल,साकेत अग्रवाल,शशांक अग्रवाल ने मंगलवार की देर रात तक शहर के चौक के अलावा प्रमुख मार्गो मे भी साज सज्जा का कार्य कराया। शहरवासी युवको की मेहनत एवं उनके कार्यो की बेहद सराहना कर रहे है। वही बाहर से आने वाले मुसाफिर अपनी वाहनो को रोककर शहर की छबि देखने से खुद को रोक नही पा रहे।।
कीर्तन की है रात बाबा आज थाणै आनो है-की भजनों से गूंजता रहा पंडालःनवनिर्मित श्याम मंदिर परिसर मे भजन संध्या के चौथे दिन भजनो की प्रस्तुति देने कलकत्ता से सौरभ शर्मा एवं कोतबा के संदीप शर्मा ने भजन गायक यहा आये हुये थे। कोरबा के संदीप शर्मा द्वारा अनेक देवी देवताओ के भजनो की प्रस्तुति दी गयी,कलकत्ता से आये सौरभ शर्मा ने भक्तो के बीच समा बांधे रखा। उन्होने जैसे ही कीर्तन की है रात बाबा आज थाणै आनो है के भजन की शुरूवात करी पंडाल मे बैठे भक्त मंच पर चढकर खुद को नाचने से रोक नही पाये।
यादगार रहेगा प्राण प्रतिष्ठा का समारोह-ःश्याम सेवा समिती की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को यादगार बनाने मे कोई कसर नही छोडी जा रही है,समिती के कोषाध्यक्ष महावीर अग्रवाल,सचिव प्रवीण गर्ग,कमलेश अग्रवाल,सहकोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि लगातार सात दिनो तक प्राण प्रतिष्ठा के चलने वाले धार्मिक कार्यक्रमो को भव्य रूप देने के लिए समिती के सभी सदस्यों ने दिन रात कोशिश की है,उनका कहना था कि आयोजन के सात दिनो को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि आस-पास क्षेत्र के लोगो की हमेंशा से चाहत रही थी कि नगर मे श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो,इस अवसर को श्रद्धालुओ की मंशा अनुरूप यादगार बनाया जायेगा।।




