पत्थलगांव मेंभाई चारे का त्यौहार होली सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया गया एडीशनल एसपी के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखी

पत्थलगांव। मुकेश अग्रवाल/
पत्थलगांव में आज भाईचारे एवं शांति का त्यौहार होली बड़े ही शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया जहां सुबह से ही बच्चे हाथों में पिचकारी, गुलाल लिए अपने बचपन के यादों को संजोए रंग खेल रहे थे वही युवा एवं बूढ़े लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी

। पूरे पत्थलगांव में होली के गीतों की बहार देखने को मिली जगह जगह युवाओं ने डीजे की थाप पर थिरकते नजर आए। जहां डीजे में रंग बरसे के गाने की धुन पर युवाओं की टोली नाचते गाते खूब मजा लिया

पत्थलगांव में जशपुर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडे ने कमान संभाली हुई थी पूरे नगर में जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात नजर आए वही बस स्टैंड चौक पर खुद पत्थलगांव एसडीओपी मयंक तिवारी ने कमान संभालते हुए तीन सवारी वाहन एवं तेज गति से चलाते वाहन चालकों को समझाइश देते नजर आए ।आज पूरे पत्थलगांव क्षेत्र में बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से होली का त्यौहार संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button