जान जोखिम में डालकर जसपुर जिले की पुलिस ने आंध्र प्रदेश के लाल चंदन गिरोह के 3 लोगों को दबोचा जशपुर पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली से आरोपियों की एक नहीं चली आरोपी एम. लोकेश कुमार, पी. वासुदेव रेड्डी एवं वी. वेंकट रम्मना चित्तुर (आंध्रप्रदेश) से किया गिरफ्तार

, मुकेश अग्रवालपत्थलगांव/कुनकुरी मामला इस प्रकार है कि प्रार्थी पंकज चौहान निवासी घटमुण्डा थाना कुनकुरी ने दिनांक 01.03.2022 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर घटमुडा में कुछ दिन पूर्व एम.लोकेश कुमार एवं पी वासुदेव रेड्डी निवासी पीलेरू (आंध्रप्रदेश) के रहने वाले चन्दन पौधा बेचने के नाम पर आये थे, जहां पर 250 रु के दर से 300 या 300 से अधिक पौधा लेने पर बाड़ी में घेराव, एक बोर व प्रति पौधा देखरेख के लिये 2000 रू देने का लालच दिये, उस लालच में आकर पंकज चौहान एवं उसका पिता उनसे 300 पौधा खरीद लिये एवं 70,000 रूपये एम लोकेश कुमार व पी वासुदेव रेड्डी को दे दिये। पैसा देने के बाद एम. लोकेश कुमार एवं पी. वासुदेव रेड्डी का मोबाईल बंद होने पर प्रार्थी को ठगी होने का संदेह हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान पाया गया कि आरोपीगणों ने आस-पास क्षेत्र के ग्राम बनकोम्बो, बगीचा कलिया एवं आसपास के गांव में इसी प्रकार का लालच देकर ग्रामीणों को हजारों की संख्या में लाखों रुपये का चन्दन का पौधा बेच दिये व फरार हो गये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये कुनकुरी पुलिस के द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपीयों की पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु बरगढ़ (ओड़िसा) की ओर रवाना हुये, जहां से आरोपी बरगड़ छोड़ कर आंधप्रदेश की ओर निकल गये थे। सायबर के लगातार सहयोग से आरोपियों का पता-तलाश कर आरोपी एम. लोकेश कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी पीलुर, पी. वासुदेव रेड्डी उम्र 48 वर्ष निवासी पीलुर एवं वी. वेन्कट रम्मना उम्र 55 वर्ष निवासी पीलुर (आंध्रप्रदेश) को चित्तुर में होने पर वहां जाकर घेराबंदी कर अभिरक्षा में थाना लाया गया। उक्त 03 आरोपीयों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 07.03.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण में अन्य 02 आरोपी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। उक्त 03 आरोपीयों का बैंक खाता सीज किया गया है।
एसपीविजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों का जो इलाका है उस इलाके में अधिकांश लोग लाल चंदन के काले धंधे में लगें है और इसी इलाके से लाल चंदन का अंतरराष्ट्रीय कारोबार संचालित होता है ।इनका कारोबार पूरी तरह फिल्मी स्टाईल में चलता है और इनके इलाके में पहुंचने की हिम्मत स्थानीय पुलिस भी नहीं दिखा पाती ऐसे में उनके इलाके में पहुंचना और उंन्हे हिरासत में ले लेना बहुत बड़ा जोखिम का काम है ।
एसपी ने बताया कि कूल पांच लोगों की टीम थी जो जशपुर के विभिन्न इलाकों में जाकर लाल चंदन के पौधों की सप्लाई करके ठगी की घटना को अंजाम दिया गया ।3 लोगो को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने एक खाश बात ये बताई कि लाल चंदन के लिए अलग तरह की जलवायु होती है और साउथ इंडिया के कुछ खाश इलाको में ही लाल चंदन के लायक जलवायु है ओर उन्ही इलाको में इसकी खेती होती है इसलिए इस धंधे में इन्ही इलाको के लोगो की संलिप्ता रहती है।
बहरहाल ,एडिशन एसपी प्रतिभा पांडेय ने इस पूरे मामले को लेकर कुनकुरी थाना में प्रेस वार्ता बुलाकर प्रेस को पूरे मामले की जानकारी दी ।
प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में उप निरी भास्कर शर्मा थाना कुनकुरी, उप निरी प्रदीप सिदार थाना फरसाबहार, स.उ.नि. रामजी साय पैकरा, प्र.आर. मोहन बंजारे, आर. जितेन्द्र गुप्ता, आर. नन्दलाल यादव, आर. रामसागर नायक, आर. संजय लकडा, आर. नीरज तिर्की की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button