अवैध संबंध के शक में हैवानियत… महिला की बेरहमी से हत्या, 35 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा”

 

मुकेश अग्रवाल

सरगुजा में महिला की जघन्य हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने पहले महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे खुला हत्या का राज

03 अप्रैल को अंबिकापुर के सदभावना चौक रिंग रोड स्थित एक झाला में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर महिला एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ घटनास्थल की ओर जाती दिखी, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला।

35 हजार का इनाम, फिर भी भाग नहीं सका आरोपी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी पर कुल 35,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सरगुजा रेंज के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों में भी आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी।

फरारी की फिल्मी कहानी, चिरमिरी में धराया

घटना के बाद आरोपी अंबिकापुर से भागकर रेलवे पटरी के रास्ते बिश्रामपुर पहुंचा, फिर ट्रेन से नागपुर और वहां से सवारी जीप के जरिए चिरमिरी जा छिपा।

आखिरकार चिरमिरी पुलिस को सूचना मिली और अस्पताल परिसर के पास से आरोपी को धर दबोचा गया, जहां वह अपनी बीमार मां से मिलने आया था।

पूछताछ में कबूला जुर्म

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम छोटू उर्फ मिथुन उर्फ राम सिंह (30 वर्ष), निवासी मकनपुर, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर बताया।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि—

वह और पीड़िता मजदूरी के दौरान करीब आए थे दोनों साथ रहते थेआरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक थाइसी बात को लेकर विवाद हुआगुस्से में उसने पहले दुष्कर्म किया, फिर मारपीट कर हत्या कर दी

सबूत भी मिले, कपड़े जब्त

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। आरोपी घटना के बाद से वही कपड़े पहने हुए था, जिससे केस और मजबूत हो गया।

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कड़ी कार्रवाई का दिया संदेश

सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना, साइबर सेल और चिरमिरी पुलिस की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button