छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के इन्द्रजीत शर्मा बने प्रदेश संगठन मंत्री

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र/शिक्षक फेडरेशन, जो प्रदेश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक कर्मचारी संगठन माना जाता है, हाल ही में हुई प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रक्रिया में रविन्द्र राठौर भारी मतों से विजयी होकर प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राठौर ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसी क्रम में इन्द्रजीत शर्मा को फेडरेशन का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने उन्हें बधाई दी और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। बाकरुमा निवासी शिक्षक इन्द्रजीत शर्मा रायगढ़, जशपुर और सरगुजा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में रहने के कारण इनकी तीनों जिलों के शिक्षक समुदाय में मजबूत पकड़ मानी जाती है। श्री शर्मा इससे पहले भी संगठन में संकुल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक संयोजक, जिला संगठन सचिव और प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में उत्कृष्ट कार्य कर चुके हैं।
कानूनी जानकारी और सलाह देने में दक्ष होने के कारण वे प्रदेशभर के कर्मचारियों के बीच एक भरोसेमंद सलाहकार के रूप में जाने जाते हैं। वे कर्मचारियों की समस्या जानने के लिए उनके घर तक पहुँचकर सहयोग करते हैं तथा उनकी समस्याओं को उच्च स्तर पर मजबूती से उठाकर समाधान कराते हैं। बेबाक, निर्भीक एवं निडर व्यक्तित्व के कारण श्री शर्मा की पूरे प्रदेश संगठन में अलग पहचान है।मानवता एवं सहयोग भावना से कार्य करने वाले श्री शर्मा की सक्रियता, सकारात्मक भूमिका और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें दूसरी बार यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेशभर के शिक्षक समुदाय और कर्मचारी संगठनों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके मार्गदर्शन में संगठन और अधिक मजबूत होगा।




