पत्थलगांव श्याम भक्तों ने फाल्गुनी एकादशी पर निकाली भव्य निशान यात्रा होली के रंग में रंगे श्याम प्रेमी

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव के श्याम दीवानों ने अंबिकापुर रोड मंदिर से भव्य निशान यात्रा निकाली गई हाथों में निशान लिए हजारों की संख्या में महिलाएं ,पुरुष ,बच्चे श्याम के भजनों को साथ झूमते गाते हुए श्याम निशान यात्रा निकाली गई।

श्याम निशान यात्रा रायगढ़ रोड,जशपुर रोड होते हुए स्थानीय श्याम मंदिर में जाकर समापन की गई।



श्याम यात्रा निशान यात्रा का उत्साह देखते ही बनता था जहां श्याम प्रेमी होली के रंग में रंगे नजर आए।श्याम मंदिर में रात्रि भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी जिसमें बाहर से आए कलाकारों द्वारा श्याम के मीठे-मीठे भजनों का रसपान कराया जाएगा। श्याम निशान यात्रा को सफलता की ऊंचाइयों की ओर ली जाने के लिए पत्थलगांव श्याम समिति के पप्पल गोयल, सुशील बालाजी ,नरेश गोयल, अंकुर अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल ,महावीर भगवती ,विनय गर्ग , टीनू सहित पूरे श्याम भक्त जुटे रहे।




