एच आर संगठन का पत्थलगांव में हुआ गठन  सामाजिक एकता व सेवा भाव कार्यों के लिए बनाया संगठन  समाज की एकता , सामाजिक कार्यों के लिए सदैव रहूंगा तत्पर -राजेश अग्रवाल अध्यक्ष

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में आज हरियाणा सेवा सदन में हरियाणा राजस्थान समाज के लोगों का बैठक आहुतकर सामाजिक संगठन विस्तार के लिए चर्चा की गई जिसमें सर्वसम्मति से एच आर संगठन का गठन करते हुए राजेश अग्रवाल बालाजी को संगठन का अध्यक्ष का दायित्व दिया गया वहीं सचिव पद पर कैलाश शर्मा बाबा कृषि केंद्र को दायित्व सोपा गया। हरियाणा राजस्थान संगठन का विस्तार जल्द ही करने की बात कही गई।

एच आर संगठन के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा राजस्थान सामाजिक संगठन की एकता व सामाजिक कार्यों के लिए मेरे द्वारा प्रयास किए जाएंगे एवं जो भी कार्य होंगे उसके लिए मैं तत्पर रहूंगा।

आज के इस बैठक में सैकड़ो की संख्या में हरियाणा राजस्थान समाज के लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button