महाशिवरात्रि पर जशपुर जिले के किलकिलेश्वर धाम में भक्तों का उमड़ा सैलाब  सात दिवसीय महा रूद्र यज्ञ के साथ शिवरात्रि पर्व की शुरुआत

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव के निकट स्थित किलकिलेश्वर धाम में भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु जूटे। जहां सुबह से ही किलकिला मंदिर प्रांगण में

भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही भक्त अपने बारी का इंतजार करते हुए भगवान भोले का दर्शन कर अपने आप को कृतार्थ महसूस किये। पूरा मेला परिसर मिठाई की दुकानों, फल की दुकान एवं अन्य सामग्री की दुकानों से सजा हुआ है । किलकिलेश्वर धाम में मंदिर समिति के अशोक अग्रवालने बताया कि स्वच्छता, शुद्धता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई है ।मंदिर परिसर में अविरल भंडारे का भी आयोजन किया गया है जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा मंदिर परिसर में एवं मेला स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।सात दिवसीय महारूद्र यज्ञ में पहुंचकर श्रद्धालु आहुतियां देकर अपने आप को कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं ।

आवागमन के लिए सड़क मार्ग की स्थिति काफी जर्जर एवं धूल से भरी होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा जहां चार पहिया से उड़ रही धूल से आने-जाने वाले दुपहिया वाहन चालक परेशान होते नजर आए शिवरात्रि के मौके पर भी सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा सका जिसका परिणाम श्रद्धालु एवं नागरिक भक्त को उठाना पड़ा।

Related Articles

Back to top button