पत्थलगांव में घटिया सड़क निर्माण को लेकर सता पक्ष ने ही जताया विरोध  बनी हुई सड़क को जेसीबी से उखाड़ कर गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण बनाने का अधिकारी ठेकेदार ने दिया आश्वासन 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव में बन रही गुणवत्ता विहीन सड़क को लेकर पत्थलगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में नागरिकों के साथ मौके पर पहुंचकर गुणवत्ताहीन सड़क को लेकर अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क दिखाई गई इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों ने सड़क के गुणवत्ता विहीन होने का बात स्वीकार की । तत्काल ही गुणवत्ता विहीन सड़क को जेसीबी से उखाड़ कर फिर से गुणवत्तापूर्ण तरीके से बनाने के लिए ठेकेदार व अधिकारियों ने आश्वासन दिया ।ऐसा अनोखा विरोध प्रदर्शन देखकर भाजपा के भ्रष्टाचार पर अंकुश का जीता जागता उदाहरण प्रस्तुत किया

पत्थलगांव में विपक्ष रहा गायब

पत्थलगांव में विपक्ष यानी कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से नदारत नजर आई जबकि कुछ दिनों पूर्व किलकिला रोड के लिए विपक्ष के कुछ नेताओं ने बड़ी-बड़ी फोटो खिंचवाकर केवल वाह वाही लूटने का प्रयास किया था लेकिन आज सत्ता पक्ष द्वारा खुद ही गुणवत्ता विहीन कार्य के लिए आगे आने से विपक्ष के लोग गायब नजर आए ।

Related Articles

Back to top button