पत्थलगांव केराकछार में पदस्थ आर आई ताराचंद राठौर के मामले में पत्थलगांव विधायक के पास पहुंची शिकायत विधायक ने ऐसे तानाशाह व अमर्यादित व्यवहार के आर आई को तत्काल हटाने की बात कही

मुकेश अग्रवाल,/पत्थलगांव
विगत दिनों जिला के संवेदनशील कलेक्टर के पास ग्राम खरकट्टा निवासी वेणुधार एवं ललित कुमार द्वारा केराकछार में पदस्थ आर आई ताराचंद राठौर के द्वारा जबरदस्ती 170 का मामला में कायम करने व नाप जोख को गलत तरीके से करने की शिकायत की गई थी उनके द्वारा शिकायत में बताया गया था कि नायब तहसीलदार प्रीति शर्मा द्वारा दूसरे अन्य आर आई एवं पटवारियों से जमीन का सीमांकन करवाया गया था जिसमें उनके द्वारा सही नाप जोख किया गया था
किंतु आर आई राठौर द्वारा अपने अमर्यादित व्यवहार व तानाशाही को लेकर इनसे जमीन सीमांकन में गलत व्यवहार करते हुए गलत तरीके से नाप जोख किया गया इस शिकायत को लेकर आज वेणुधार व ललित चौहान ने पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा जिसके बाद पत्थलगांव विधायक राम पुकार सिंह ने ऐसी अमर्यादित व्यवहार के आर आई ताराचंद राठौर को तत्काल ही हटाने के लिए उनके द्वारा कलेक्टर से बात करने की बात कही गई एवं साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी की हमारे ब्लॉक में कहीं भी जगह नहीं है क्योंकि पत्थलगांव क्षेत्र ग्रामीण गरीब आदिवासियों के लिए जाना जाता है ताराचंद राठौर के बारे में ज्ञात हो कि हमेशा से ही उक्त कर्मचारी विवादित रहा है इनके बगीचा पदस्थापना के दौरान भी बगीचा की तत्कालीन एसडीएम कुजूर से इनके द्वारा गलत व्यवहार करते हुए पटवारियों के विरुद्ध भी इन्होंने मोर्चा खोला था जिसको लेकर पूर्व कलेक्टर ने इन्हें पत्थलगांव भेजा गया था उक्त आर आई जहां भी पदस्थ रहते हैं हमेशा से ही विवादों में घिरे नजर आते हैं।
ज्ञात हो कि आर आई राठौर का विवादों से हमेशा नाता रहा है इनके द्वारा पूर्व में भी बगीचा पदस्थापना के दौरान तत्कालीन एसडीएम कुजूर से भी इसी तरह व्यवहार किए गए थे जिसके बाद पूर्व कलेक्टर ने उनका तबादला पत्थलगांव किया था।




