सर्व समाज व संभागीय अग्रवाल समाज द्वारा क्रांतिकारी सेना अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा भगवान अग्रसेन पर की गई अमर्यादित ,अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन

-
सर्व समाज व संभागीय अग्रवाल समाज द्वारा क्रांतिकारी सेना अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा भगवान अग्रसेन पर की गई अमर्यादित ,अपमानजनक टिप्पणी को लेकर गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर विशाल धरना प्रदर्श
मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
सर्व समाज व संभागीय अग्रवाल समाज द्वारा अंबिकापुर अग्रसेन चौक पर विशाल महा धरना प्रदर्शन के लिए पूरे संभाग के अग्रवाल समाज व सर्व समाज में काफी संख्या में अंबिकापुर पहुंचने के लिए समाज के लोग निकल चुके हैं

ज्ञात हो की क्रांतिकारी सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा भगवान अग्रसेन जी एवं अन्य समाज के देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए बातें कही थी इसके बाद पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह धरना प्रदर्शन करते हुए थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया था इसके बाद कई जगह पर अमित बघेल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी लेकिन दो सप्ताह से ज्यादा समय होने के बाद भी अमित बघेल द्वारा प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की जाती रही है लेकिन प्रशासन द्वारा अमित बघेल की गिरफ्तारी तो दूर किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई है जिसको लेकर आज सरगुजा संभाग के अग्रवाल समाज के लोग एवं सर्व समाज के लोगों द्वारा अंबिकापुर के अग्रसेन चौक पर

महा धरना दिया जावेगा इसके पश्चात आईजी अंबिकापुर को अमित बघेल के ऊपर रासुका लगाते हुए मांग से संबंधित ज्ञापन सोपा जावेगा ।आज की महा धरना को लेकर जगह-जगह से अंबिकापुर अग्रसेन चौक पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।




