निडांनिया परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सत्ता के पांचवें दिवस माखन चोरी बाल लीला वह गोवर्धन पूजा का विस्तार पूर्वक किया वर्णन  भगवान के द्वार पर कभी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए -पंडित अंकुश तिवारी आज की कथा में रुक्मणी विवाह का किया जावेगा वर्णन

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

निडांनिया परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह की पांचवें दिवस मैरिज गार्डन प्रांगण में कथा वाचक अंकुश तिवारी महाराज द्वारा श्री कृष्ण की बाल लीला , माखन चोरी का मनमोहक व सुंदर तरीके से वर्णन को विस्तार पूर्वक बताया गया। पंडित अंकुश तिवारी ने गोपियों के साथ बालक कृष्ण की लीला का वर्णन करते हुए बताया कि माता यशोदा तक गोपियां भगवान कृष्ण की माखन चोरी को लेकर शिकायतें लेकर पहुंचती थी लेकिन बालक कृष्ण तो भगवान का रूप थे उनकी शिकायतें पहुंचने से पहले ही बालक कृष्ण गोपियों को झूठा साबित कर देते थे।

पंडित अंकुश तिवारी ने कहा कि हमें भगवान के दरवाजे पर कभी भी खाली हाथ नहीं जाना चाहिए हमें हाथ में फूल पत्र या और कोई भी चीज लेकर ही जाना चाहिए क्योंकि शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान के यहां यदि खाली हाथ जाते हैं तो हम खाली हाथ ही हमें आना पड़ता है।पंडित अंकुश तिवारी ने बताया कि महिलाओं को अपने केस पर कभी भी कैंची नहीं चलानी चाहिए बाल जितने लंबे होंगे उसके पति की उम्र उतनी ही लंबी होती है लेकिन आज के फैशन के दौर पर शास्त्रों में लिखी बातें नकार दी जाती हैं हमें शास्त्रों में लिखी बातों पर गौर करना चाहिए ।

भागवत कथा में पंडित अंकुश तिवारी द्वारा गिरिराज पर्वत के महता का भी बखान किया गया गिरिराज पर्वत की पूजा अर्चना के लिए निडानिया परिवार जुटा रहा एवं मंगल कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई निडांनिया परिवार द्वारा 56 भोग का प्रसाद लगाया गया

।भागवत कथा को सुनने के लिए आज पत्थल गांव विधायक विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय कथा स्थल पहुंची ।व्यास पीठ पर विराजमान पंडित अंकुश तिवारी द्वारा नीडानिया परिवार की ओर से स्वागत किया गया आज की कथा में इंद्रदेव के नाराजगी के बावजूद भारी संख्या में श्रोताओं की भीड़ जूटी। निडांनिया परिवार के शिबू अग्रवाल ,नवल अग्रवाल ,डॉ विकास अग्रवाल, पीतांबर अग्रवाल, रामस्वरूप अग्रवाल ,अनिल बालमुकुंद ,प्रदीप अग्रवाल सहित पूरा निडांनिया परिवार द्वारा श्रोताओं के लिए बहुत सुंदर प्रसाद एवं बैठक व्यवस्था की गई है।

 

Related Articles

Back to top button