संपत्ति बांटने वाले कई मिलेंगे विपत्ति बांटने वाला कोई नहीं मिलेगा- पंडित राजन महाराज  श्री राम कथा के आठवें दिन भरत राम मिलन का प्रसंग का चित्रण किया गया  दुष्ट व्यक्ति जब मीठा बोलने लगे तब हमें सावधान रहना चाहिए 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव मैरिज प्रांगण में 8 दिनों से चल रही श्री राम कथा की आठवें दिन राम भरत मिलाप का बखूबी विस्तार पूर्वक वर्णन पंडित राजन महाराज के श्री मुख से किया गया ।पंडित राजन महाराज ने चित्रकूट में राम भरत मिलाप के प्रसंग को बड़े ही भावुक होकर बताया जहां राम भरत मिलाप का जब वर्णन किया जा रहा था

तो श्रोताओं की आंखें भी भर आई। राम भरत का मिलाप इतना भाव कर देने वाला था कि श्रोता अपने आप को रोक नहीं पाए ।

पंडित राजन महाराज द्वारा कई प्रकार के भजनों का भी रसपान कराया गया उन्होंने आगे कहा कि भक्त को भगवान के आगे छोड़कर किसी से कुछ नहीं मांगना चाहिए मांगना हो तो भगवान से ही मांगना चाहिए। भरत द्वारा अपने भाई राम से अपने आप को अपराधी कहा गया लेकिन राम ने भाई भरत को गले से लगा लिया साथ ही अयोध्या से भरत के आए समाज के लोगों के साथ पांच बैठकी की गई ।राम भगवान ने कैकई को मां का कर संबोधित किया और कैकई से कहा कि मैं तो तुम्हें मां बोल रहा हूं भले ही कोई तुम्हें मां का दर्जा ना दे ।आठवें दिन श्री राम कथा स्थल खचाखच भरा हुआ था श्री राम कथा में पत्थलगांव विधायक सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष गोमती साय ,सुभाष अग्रवाल अंबिकापुर ,राजेंद्र अग्रवाल खडगांव विशेषण अग्रवाल खडगांव ,आकांक्षा त्रिपाठी एसडीएम ,पत्थलगांव, अखिलेश पाठक काशी ,सुमित अग्रवाल बरगढ़ ,प्राजंल मिश्रा तहसीलदार पत्थलगांव, दुर्गेश सिंह रोजगार अधिकारी जशपुर ,बिरजू अग्रवाल ,अनिल अग्रवाल ,सुनील अग्रवाल, सुशील अग्रवाल ,अनिल मित्तल, अंकित बंसल वीर सिंह नायक, अमर महतो सहित हजारों लोग श्री राम कथा स्थल पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button