करूमहुआ चौक से पत्थलगांव जशपुर रोड तक बनने वाली प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में भारी अनियमितता गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर नागरिक में रोष

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव शहर से लगी हुई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जो करूमहुवा तक विभाग को चौड़ीकरण करना है। जिसकी कुल लागत 647.28 लाख रुपये की है। और कुल दूरी 10 किलोमीटर के आसपास है। पर इस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क में गुणवत्ता पूर्वक कार्य नही किया जा रहा है। हद्द तो तब हो गई जब शहर से लगे मात्र 300, मीटर की दूरी में सड़क किनारे की खेत की मिट्टी को ही काट कर सड़क किनारे रख कर पाटा जा रहा है। जबकि वहां पर पहले सड़क की गहरा खोदना है। फिर उसमें मुरुम और अन्य मटेरियल डाल कर सड़क को बनाना है।
पर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग का एक भी इंजीनियर मोके में नही होने से ठेकेदार के द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य किया जा रहा है। जिससे आनेवाले दिनों में ये सड़क भी पाकरगांव से ग्राम चँदागढ़ की तरह खराब सड़क जैसे लोगो को देखने को मिलेगी
जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पूरी तरह तय मापदंड जा स्तेमाल करते हुए सड़क बनाने स्पस्ट आदेश रहते है। पर सड़क बनाने के दौरान विभाग पूरी तरह निष्क्रिय होकर मनमानी कार्य करवाने में बेफिक्र है। अब इससे ये सवाल उठना लाजमी है। कि क्या गुणवत्ता हीन सड़क के निर्माण से आम लोगो को बेहतर और अच्छी सड़क कैसे बन कर मिल सकेगी इस तरह के किये जा रहे गुणवत्ता हीन कार्य पे तुरन्त रोक लगाते हुए सड़क के कार्य की गुणवत्ता पूर्वक कार्य करवाने की आवश्यकता है।




