अग्रसेन जयंती मनाने व अग्रवाल सभा के गठन के लिए अग्रसेन भवन में बैठक  अग्रवाल नवयुवक समिति का भी होगा गठन 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव

पत्थलगांव अग्रसेन जयंती मनाने एवं अग्रवाल सभा का गठन करने के लिए अग्रसेन भवन में बैठक रखी गई जिसमें समाज के बहुत लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने हिस्सेदारी निभाई ।पूर्व अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल के 2 साल के कार्यकाल पर भी प्रकाश डाला गया ।अग्रवाल सभा सचिव अनिल मित्तल ने मंच संचालन किया एवं अनिल मित्तल द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों को बताया गया

।अग्रवाल सभा की ओर से अग्रवाल समाज के लोगों का सम्मानित भी किया गया।श्री राम कथा के सफल संचालन के लिए पवन अग्रवाल संभागीय अग्रवाल सभा अध्यक्ष,श्याम सेवा समिति के सुशील बालाजी ,सुनील अग्रवाल

 

 

हरियाणा राजस्थान संगठन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,अग्रवाल महिला मंडल शिव खथा के लिए सुमन अग्रवाल एवं टीम ,अग्रवाल नव युवक समिति के हर्षित अग्रवाल एवं टीम को सामाजिक कार्य के लिए अंकित बंसल भी अग्रवाल सभा द्वारा सम्मानित किया गया।

आगामी बैठक के लिए भी रूपरेखा बनाई गई आज के मीटिंग में रामलाल अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ,मदन लाल अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल,बजरंग अग्रवाल संरक्षक ,अग्रवाल सभा कोषाध्यक्ष रामनिवास जिंदल ,अग्रवाल सम्मेलन जिला अध्यक्ष पप्पल गोयल ,अग्रवाल सभा अध्यक्ष परशुराम अग्रवाल सहित सभी अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button