पत्थलगांव में ‘मेंटल टेरर’! स्कूल जाती छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा… अब प्रशासन पर उठे बड़े सवाल”

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव।

पत्थलगांव नगर में इन दिनों मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों की बढ़ती मौजूदगी आम लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा घटना ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया, जब स्कूल जा रही एक छात्रा के साथ कथित रूप से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने अभद्र हरकत कर दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए छात्रा को सुरक्षित छुड़ाया और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उक्त युवक पहले भी कई बार राह चलते महिलाओं और स्कूली छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करता देखा गया है। इस घटना के बाद लोगों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि अब बेटियों को स्कूल भेजते समय भी चिंता सताने लगी है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर में कई मानसिक रूप से अस्वस्थ लोग बिना किसी निगरानी के घूम रहे हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यक्तियों की चिकित्सकीय जांच कराकर आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उचित मानसिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाए, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और गंभीर घटनाएं सामने आ सकती हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल…

क्या प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नगर में घूम रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों के संबंध में ठोस कार्रवाई करेगा, या फिर किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही व्यवस्था जागेगी?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button