पत्थलगांव का बढ़ा मान! डॉ. विकास गर्ग और मेघा गर्ग को बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के हाथों मिला IBC धनवंतरी सम्मान-2026 डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल की आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिला राष्ट्रीय सम्मान, हजारों मरीजों को मिला नया जीवन

 

मुकेश अग्रवाल

पत्थलगांव। जशपुर जिले के सुदूर अंचल पत्थलगांव के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विकास गर्ग एवं डायरेक्टर श्रीमती मेघा गर्ग को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित IBC धनवंतरी सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। रायपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में यह सम्मान बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हुमा कुरैशी के हाथों प्रदान किया गया।

डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल ने कम समय में ही अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से पूरे क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। अस्पताल में आधुनिक सीटी स्कैन, एडवांस सोनोग्राफी, इको कार्डियोग्राफी और अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिनके कारण हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज, लीवर, फेफड़ों और लकवा जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हजारों मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य किया गया है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, आधुनिक तकनीक और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा भावना ने डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल को पूरे सरगुजा संभाग में भरोसे का केंद्र बना दिया है। यही उत्कृष्ट कार्य इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान का आधार बना।

डॉ. विकास गर्ग और श्रीमती मेघा गर्ग को यह सम्मान मिलने पर सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। क्षेत्रवासियों ने भी इस उपलब्धि को पत्थलगांव और जशपुर जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।

“स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता का यह सम्मान केवल डिवाइन मेडिकेयर हॉस्पिटल की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे पत्थलगांव और जशपुर जिले के लिए गर्व का पल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button