मकाउ एवं हॉन्गकॉन्ग में आयोजित प्रतिष्ठित एशिया अवॉर्ड से सम्मानित हुए संजय मित्तल, क्षेत्र का बढ़ाया गौरव प्रख्यात अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के करकमलों से मिला सम्मान, व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का हुआ सम्मान



मुकेश अग्रवाल
अम्बिकापुर। अग्रवाल समाज के वरिष्ठ उद्योगपति, समाजसेवी एवं अग्रवाल सभा अम्बिकापुर के अध्यक्ष संजय मित्तल को मकाउ एवं हॉन्गकॉन्ग में आयोजित प्रतिष्ठित एशिया अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने पर समाज, व्यापार जगत एवं शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है। यह सम्मान उन्हें हिंदी फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री Shilpa Shetty के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
यह सम्मान संजय मित्तल के उत्कृष्ट कार्यों, प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच एवं व्यापारिक उपलब्धियों का गौरवपूर्ण प्रमाण माना जा रहा है। एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक सरोकारों में भी सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है। अग्रवाल सभा अम्बिकापुर के अध्यक्ष के रूप में उनके नेतृत्व में समाजहित के अनेक रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्य संपन्न हुए हैं, जिससे समाज में उनकी विशेष पहचान बनी है।
दैनिक भास्कर द्वारा प्रदत्त यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल संजय मित्तल की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण अंचल, अग्रवाल समाज एवं व्यावसायिक जगत के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी यह सफलता युवा उद्यमियों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो समर्पण, परिश्रम और सकारात्मक सोच के बल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने का संदेश देती है।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि संजय मित्तल ने अपने अथक परिश्रम, ईमानदारी और सामाजिक प्रतिबद्धता से जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि संजय मित्तल निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा समाज, व्यापार और जनसेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार अपना अमूल्य योगदान देते हुए क्षेत्र और देश का नाम रोशन करते रहें।
एशिया अवॉर्ड प्राप्त करने पर संजय मित्तल को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।