“जहां पड़ती है शशि मोहन सिंह की नजर, वहां टिक नहीं पाता अपराध” — ऑपरेशन आघात में नकली शराब सिंडिकेट ध्वस्त

रॉयल स्टेज से ब्लैक डॉग तक सब ‘फर्जी’ निकला! शशि मोहन सिंह की टीम ने खोला नकली शराब का काला साम्राज्य

 

मुकेश अग्रवाल

नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत तो आपने सुनी होगी, लेकिन रायगढ़ में तो मामला कुछ यूं था कि नाम बड़े-बड़े ब्रांडों का और अंदर माल पूरी तरह नकली! रॉयल स्टेज, ब्लैक डॉग, आईबी, रिजर्व क्वार्टर और गोवा जैसे चर्चित ब्रांडों की चमचमाती बोतलों में परोसा जा रहा था मिलावट का जहर। लेकिन शराब माफियाओं का यह खेल ज्यादा दिन नहीं चल पाया। रायगढ़ के पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह के “ऑपरेशन आघात” ने ऐसा वार किया कि पूरे नेटवर्क की परतें उधड़ गईं।

ग्राम धनागर में वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ऐसी दबिश दी कि नकली शराब के कारोबारी हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने मौके से 869 बोतल नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा, स्प्रिट, ड्रम, हजारों पैकिंग सामग्री और नकली ब्रांडिंग का पूरा सामान बरामद किया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सिर्फ शराब नहीं बेच रहे थे, बल्कि ब्रांडेड कंपनियों की साख और आम लोगों की सेहत दोनों के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। पुराने बोतल इकट्ठा कर उन्हें धोया जाता, नकली होलोग्राम लगाए जाते और फिर स्प्रिट व अन्य पदार्थ मिलाकर शराब तैयार कर बाजार में खपा दी जाती थी। यानी ग्राहक समझता था कि वह महंगी ब्रांडेड शराब खरीद रहा है, जबकि असल में उसके हाथ में नकली माल थमा दिया जाता था।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि यह पूरा गोरखधंधा कोरोना काल से लगातार संचालित हो रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं, जिसके बाद फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

कप्तान की सख्ती से अपराधियों में खलबली

रायगढ़ जिले में जब से एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोला है, तब से नशे और अपराध के धंधेबाजों की नींद उड़ी हुई है। “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार हो रही कार्रवाई यह साफ संकेत दे रही है कि जिले में अब अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाने कम पड़ते जा रहे हैं।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का साफ संदेश है कि “जनता की जान से खिलवाड़ करने वालों के लिए रायगढ़ में कोई जगह नहीं है। अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति तक पुलिस पहुंचेगी और कठोर कार्रवाई होगी।”

✅ 869 नग नकली शराब बरामद

✅ लगभग 240 लीटर अवैध मदिरा जब्त

✅ कीमत लगभग ₹2.16 लाख

✅ स्प्रिट, ड्रम, ढक्कन और पैकिंग सामग्री जब्त

✅ एक आरोपी गिरफ्तार

✅ दो आरोपी फरार, तलाश जारी

✅ कोरोना काल से चल रहा था अवैध कारोबार

रायगढ़ पुलिस कप्तान शशि मोहन सिंह का संदेश बिल्कुल साफ है— अब नकली शराब बेचकर लोगों की जिंदगी से खेलने वालों पर “ऑपरेशन आघात” का प्रहार लगातार जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button