बाजार पारा दुर्गा पूजा में बंगाली स्टाइल महिलाओं ने की दिया बाती से माता रानी की पूजा* माता के दरबार में जगमगाते ज्योत कलश के दर्शन को उमड़ रही भक्तों की भीड़ पांडाल में कुर्सी दौड़ से लेकर अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का लगातार हो रहा आयोजन बाजार पर दुर्गा समिति ने बनभौरी पाठ का किया आयोजन देवी के भक्त मक्कापुर से आए लोगों ने कील पर चलकर की माता की आराधना

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव।
पत्थलगांव बाजार पारा दुर्गा पंडाल में सप्तमी की रात की आरती की पूजा के दौरान दर्जनों महिलाये बंगाली पारंपरिक वेशभूषा के साथ हाथो में दिया बाती लिए माता रानी की आरती करती दिखी । जिसकी वजह से आरती के दौरान एक खास आकर्षण के साथ बंगाली स्टाइल छा गई।

बता दे की लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी जिसे जामदानी कहते है इस वेशभूषा में महिलाएं बहुत ही आकर्षक दिख रही थी। महिलाएं साड़ी के साथ सिंदूर, लाल बिंदी और गोल्ड ज्वैलरी पहने हुवे हाथो में जलता हुवा मिट्टी का दिया लेकर आरती कर रही थी। विदित हो कि बंगाल क्षेत्र में महिलाएं यही साड़ी पहनकर मां दुर्गा को सिंदूर चढ़ाकर सिंदूर खेला खेलती हैं। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला खेलती हैं। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा सुहाग की आयु लंबी करती हैं।
माता बनभौरी पाठ का आयोजन

बाजार पारा समिति द्वारा दुर्गा पंडाल स्थल पर माता बनभौरी पाठ का आयोजन किया गया जिसमें 50 से ज्यादा महिलाओं ने अपने सुहाग का पूरा सिंगार पहनकर माता का बनभौरी पाठ किया गया माता का बनभौरी पाठ के लिए कोरबा से आए कलाकारों द्वारा बनभौरी पाठ किया गया कालू मधुबन द्वारा बनभौरी पाठ का आयोजन करवाया गया था।
ज्योत कलश से जगमग हो रहा पांडाल स्थल
माता के ज्योत कलश से पूरा पाडाल स्थल जगमगा रहा है जहां आस्था के सैकड़ो दीप जलाए गए हैं माता के ज्योत कलश का दर्शन कर आसपास के क्षेत्र से पहुंचकर लोग अपने को कृतार्थ महसूस कर रहे हैं।
महिलाओं बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन

महिलाओं बालिकाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में बच्चों और महिलाओं द्वारा अपनी भागीदारी निकाल निभाकर प्रतियोगिताओं का भरपूर लुफ्त उठाया जा रहा है कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में महिलाओं की दौड़ में सीमा बंटी अग्रवाल प्रथम, पिंकी देवेश अग्रवाल दूसरा, शेफाली आलोक जिंदल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया वहीं बच्चों की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में पलक पलकफैशनपहला ,प्राची बंसल दूसरा ,आध्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जहां बच्चों की कुर्सी दौड़ने देखने वालों का भरपूर मनोरंजन किया कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता को दिनेश अग्रवाल ,सचिन सामंत ,डब्बू अग्रवाल, शुभम बंसल ,विकास अग्रवाल ,कान्हा अग्रवाल ,देवेश अग्रवाल, मोनू बंसल ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

मक्कापुर गांव से आए माता के भक्तों ने कील पर चलकर झुपते हए माता की आराधना की माता की आराधना के लिए जीभ को त्रिशूल जैसे तार से आर-पार कर झूमते रहे।




