पत्थलगांव के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में हुए खेल युवा महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी व ब्यापक प्रचार प्रसार नहीं किए जाने को लेकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया

मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव।पत्थलगांव 3 तारीख को विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल द्वारा संपन्न करवाया गया था जिसमें स्कूल के प्राचार्य जिन्हें खेल महोत्सव को सम्पन्न कराने नोडल अधिकारी बना कर सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया युवाओ को आगे लाने के लिए शासन स्तर पर काफी प्रयास किया जा रहा है पर बनाये गए नोडल अधिकारी के द्वारा बरती गई लापरवाही जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी एवं युवा महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं जाने को लेकर
पत्थलगांव विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत ने कारण बताओ नोटिस कर तीन दिवस के भीतर जानकारी मांगी है। एक और छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया द्वारा युवाओं के खेलों में आगे लाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसके तहत पत्थलगांव में स्वमी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था किंतु आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य जिन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया था एवं उनके साथ सहायक नोडल अधिकारी द्वारा प्रशासन के उद्देश्यों को ठेंगा दिखाते हुए केवल खानापूर्ति करते हुए युवा महोत्सव का आयोजन कर दिया गया जिसको लेकर नगर में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों में काफी नाराजगी देखने को मिली थी। वही विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने नोटिस में खेल प्रतियोभागियों को स्वयं के व्यय पर जशपुर युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए मजबूर होना पड़ा था इन बातों को लेकर जानकारी मांगी गई हैं। क्या ऐसे घोर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार प्राचार्य एवं नोडल अधिकारियो के ऊपर प्रशासन क्या कार्यवाही करता है। आने वाले समय में इसका इंतजार रहेगा।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य तनु सिंह ठाकुर से जब इस बारे में जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा बताया गया कि खेल महोत्सव की तारीख 1 दिन पहले की होने की वजह से जनप्रतिनिधियों एवं युवा खेल महोत्सव का प्रचार प्रसार हमारे द्वारा नहीं किया जा सका वही खेल में खर्च किए गए राशि के बारे में जब जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में मेरे द्वारा राशि खर्च नहीं किया गया है। इसमें विकास खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा ही सभी खर्च किया गया है।
पत्थलगांव विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनीराम भगत से जब युवा महोत्सव में बरती गई घोर लापरवाही के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें मिली शिकायत पे। प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। युवा महोत्सव में आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य एवं सहायक नोडल अधिकारी द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आई है । जिसके लिए तीन दिवस का समय दिया गया है। वही युवा महोत्सव में खर्च की गई राशि के संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की राशि खर्च नहीं की गई है। स्वामी आत्मानन्द की प्राचार्य के द्वारा झूठ बोला जा रहा है।
अब आप समझ सकते है की अंग्रेजी माध्यम स्कूल आत्मानंद के जिम्मेदार प्राचार्य द्वारा युवा महोत्सव में खर्च किए गए राशि के संबंध में अपने उच्च अधिकारी के ऊपर राशि खर्च करने का बात बताई जा रही है। जबकि विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने इस बात सिरे से खारिज करते हुए न हमारे पास इसके लिए कोई राशी आई थी और न ही हमने कोई राशि खर्च किया गया है। आत्मानन्द स्कूल के द्वारा ही राशिह खर्च किया गया होगा।




