बलात्कार के आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीण पत्थलगांव एसडीओपी को सूक्ष्म जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामनारायण ठाकुर को *”फांसी की सजा दो” के नारे लगाते हुए सड़कों पर रैली की शक्ल में निकालते हुए पत्थलगांव थाने के सामने नारेबाजी की गई

जहां पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने काफी चुस्त दुरुस्त पुलिस व्यवस्था रखी गई थी वहीं पांच लोगों का प्रतिनिधि मंडल

पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल को ज्ञापन सौपा धुर्वेश जायसवाल ने प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त करते हुए कहा कि अभी नाबालिक का धारा 164 का बयान नहीं करवाया गया है धारा 164 का बयान करवाया जाएगा एवं आगे जिस भी आरोपी की और संलिप्त पाई जावेगी उसके विरुद्ध भी कार्यवाही की जावेगी ग्रामीणों ने कहा कि रामनारायण ठाकुर आदतन अपराधी है जिसने चार-चार महिलाओं से शादी कर उसका जीवन बर्बाद कर दिया रामनारायण ठाकुर नाई जाति का है जबकि समाचार पत्रों में जीजा साली का रिश्ता बताया गया है जो पूरी तरह गलत है आज के इस रैली में स्मृति खलको ,अनुभान सिंह ठाकुर ,बहादुर लक्ष्मण सिदार ,दुबराज धुर्वे ,मनोज सिदार, सुमन कुजूर कौशल धुर्वे ,सरिता गुप्ता, फूल कुमारी सिदार, गणपति सिदार, संध्या सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




