*एक्सेस टू जस्टिस द्वारा 5 बच्चियों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया*

 

*एक्सेस टू जस्टिस द्वारा 5 बच्चियों को बाल श्रम से मुक्त करवाया गया

पत्थलगांव
*समर्पित संस्था द्वारा चलाए जा रहे, एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट की टीम को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना प्राप्त हुआ की झारमुंडा गाँव मे कुछ नाबालिक बच्चों से बाल श्रम करवाया जा रहा है जहाँ थाना तुमला क्षेत्र के शर्करा गाँव के कुछ बच्चों को ट्रेक्टर में भरकर झारमुंडा गाँव में ले जाकर खेतो में रोपा लगवाने के कार्य करवाया जा रहा है , जहाँ एक्सेस टू जस्टिस टीम के द्वारा इस सूचना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही इस मामले की जानकारी श्रम विभाग को देते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें, जिला श्रम अधिकारी , चाइल्ड हेल्पलाइन व पुलिस कर्मचारियों द्वारा उक्त पते पर जाकर जांच किया गया ,जहाँ बच्चों को खेतों में काम करते हुए पाया गया,जिसके बाद बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने संरक्षण में लिया गया और सकुशल बालिका खुला आश्रय गृह जशपुर में रखवाया गया है।*

Related Articles

Back to top button