रौनियार समाज के अध्यक्ष बने जितेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, सचिव कुन्दन गुप्ता और कोषाध्यक्ष बने मनोज गुप्ता


मुकेश अग्रवाल/पत्थलगांव
पत्थलगांव रौनियार इकाई के मुखिया अरूण गुप्ता अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता उपाध्यक्ष बलराम गुप्ता एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति सामाजिक बैठक में 2022 ,23 दो वर्ष कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बने जितेन्द्र गुप्ता समाज के सभी लोगो की उपस्थिति में जनवरी 2022, से दो साल के लिए नई समिति का गठन किया गया है। जिसमे अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता उपाध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, और पूर्व मे रहे सचिव कुंदन गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज़ गुप्ता को पत्थलगांव ईकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब ये कार्यकारिणी जनवरी 2022, से अपना कार्यभार संभालेगी जनवरी के बैठक में सभी को शपथ दिलाते हुए दि गई जिम्मेदारी से कार्य करने का भार सोंपा जाएगा नए कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा नई कार्यकारिणी को समाज के सभी लोगो ने ताली बजा कर शुभकामनाएं दी और कहा कि समाज के हितो का ध्यान रखते हुए समाज के लोगो की बेहतरी के लिए कार्य करें जिससे समाज को नए आयाम नई दिशा मिल संके।

Related Articles

Back to top button