डीएसपी सुरक्षा विजय राजपूत के साथ मारपीट व सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वाले सात आरोपीयों को पुलिस ने भेजा जेल की सलाखों के पीछेपुलिस अधिकारी से मारपीट करना पड़ा महंगा

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
जशपुर के डीएसपी सुरक्षा विजय राजपूत अपने आरक्षक विनोद भगत के साथ स्कॉर्पियो वाहन से गौ रक्षा टीम तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने कांसाबेल से पत्थलगांव को आ रहे थे जहां करंगाबहला चौक धनीराम के घर के पास डीएसपी राजपूत की पुलिस गाड़ी पर बांस से लदी हुई ट्रैक्टर को पुलिस अधिकारी द्वारा सही चलाने की समझाइस दिया जाने लगा समझाईस देते समय वहां मौजूद आनंद बेक,दीपक एक्का मार्शेल एक्का,प्रिंसि खलखो , मनोज तिर्की मिलसन एक्का,इलियास कुजूर द्वारा पुलिस डीएसपी राजपूत के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी को फाड़ते हुए सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया ।राजपूत द्वारा घटना की जानकारी पत्थलगांव थाने में दी गई इसके बाद पत्थलगांव पुलिस द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज करते हुए सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा।
उक्त कार्रवाई में पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पांडे ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा है।




