जशपुर पुलिस अधीक्षक की कुशल कार्य शैली का दिखने लगा असर ,मवेशी तस्करों पर जशपुर जिले की पुलिस पड़ रही भारी,फिल्मी स्टाइल से भाग रही पिकअप वाहन को पुलिस ने स्पेशल पंचर तकनीक से पकड़ा,मवेशी तस्कर पुलिस के जाल में फसता देखकर पिकअप छोड़कर भागे

मुकेश अग्रवाल

लोदाम/पत्थलगांव पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करी को जशपुर जिले से पूरी तरीके से बंद करने के लिए कड़े संकेत अपने पदभार ग्रहण करने के दौरान दिए थे जिस पर प्रभावी तरीके से अमल करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार ही मवेशी तस्करों पर कड़ाई से कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना क्षेत्र को दिया गया था

जिसका लगातार ही प्रभावी नतीजा देखने को मिल रहा है एक हफ्ते के अंदर तीन पिकअप मवेशी तस्करों की पकड़ी जा चुकी है लेकिन तस्कर गाड़ी को छोड़कर फरार हो जाने में सफल हो जा रहे हैं जशपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपनी बनाई गई विशेष टीम के द्वारा लगातार ही मवेशी तस्करों की तस्करी के खेल पर कार्यवाही की जा रही है किंतु इन सब के बाद भी झारखंड के मवेशी तस्कर पुलिस को चैलेंज की तरह तस्करी से लगातार तस्करी भी कर रहे हैं अब देखना यह है कि जशपुर पुलिस अधीक्षक के सामने मवेशियों की तस्करी में मवेशी तस्कर कहां तक दम ले पाते हैं क्योंकि जशपुर पुलिस अधीक्षक पूरे जिले ही नहीं वरन पूरे राज्य में अपनी प्रभावी एवं कुशल कार्य शैली के लिए जाने पहचाने जाते हैं पूरे जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा सट्टा ,जुआ ,नशा के विरुद्ध भी अभियान छेड़ा हुआ है इसके बाद से अवैध काम में लिप्त लोगों में हड़कंप मची हुई है अवैध कामों को सह देने वाले अधिकारी भी काफी डर में नजर आने लगे हैं। जिले के समीप सीमा रायगढ़ जिले की लगती है जहां से गौ तस्कर चरखापारा लेलूंगा क्षेत्र के नजदीक ग्राम से हर सप्ताह तस्करी कर रहे हैं क्योंकि तस्कर जशपुर जिले से होकर ही झारखंड की सीमा में प्रवेश करते हैं। झारखंड पर प्रवेश करने के पूर्व जशपुर जिले के कई थाना क्षेत्र से होकर मवेशी तस्कर मवेशी तस्करी करते हैं लेकिन मवेशी तस्करों पर बाकी थाना क्षेत्र में कार्यवाही नहीं होना भी अनेकों सवालों को जन्म देता है।

मामला इस प्रकार है कि 29.05.2024 के प्रातः लगभग 05 बजे पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पोरतेंगा रोड से साईंटांगरटोली होते हुये झारखंड की ओर एक पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई. 9799 में मवेशियों को भरकर तस्करी करते हुये ले जा रहे हैं, इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल निरीक्षक राकेश यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाकर रवाना किया गया, टीम द्वारा ग्राम पिल्खी के पास नाकाबंदी किया गया एवं मुखबीर के बतायेनुसार उक्त पीकअप वाहन क्र. जे.एच. 01 एफ.ई. 9799 रास्ते में आता दिखा जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, परंतु वह पुलिस को देखकर वाहन को लगभग 80/90 की स्पीड तेज गति से चलाते हुये पिल्खी की ओर भाग रहा था, उक्त वाहन के पहिये को पुलिस द्वारा विषेष तरीके से पंचर कर दिया गया जिससे वाहन का चालक कुछ दूर जाकर वाहन को खड़ी कर वहां से भाग गया। पुलिस द्वारा उक्त वाहन से कुल 09 नग मवेशी बरामद कर सुरक्षार्थ रखा गया है। थाना लोदाम में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 एवं छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48, 52 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं जप्ती कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक राकेश यादव, प्र.आर. विजय खूंटे, आर. अनुज तिर्की, आर. प्रवीण तिर्की, आर. धनसाय राम, आर. हेमंत, आर. हरीश केंवट एवं पुलिस लाईन से स.उ.नि. हीरालाल बाघव, प्र.आर. दिनेश एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि - *”पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये स्पेशल टीम बनाई गई है, आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगें।

Related Articles

Back to top button