नगर पंचायत सीएमओ जावेद खान द्वारा मौके पर स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए पेयजल व्यवस्था का कर रहे निरीक्षण

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव नगर पंचायत के सीएमओ द्वारा खुद मौके पर जमीनी हकीकत में देखते हुए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है। सीएमओ जावेद द्वारा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की समस्या को पूरी तरह अपने काबू में करते हुए पानी सप्लाई के बोर स्थल पर व्यर्थ पानी लीकेज द्वारा बहते हुए देखकर स्वयं मौके पर पहुंचकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से लीकेज का सुधार करवाया गया वहीं पंप हाउस के पास पड़े गंदगी को सीएमओ द्वारा साफ करवाया जा रहा है जिससे नागरिकों को समुचित स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके ।

नगर पंचायत के नवपदस्थ सीएमओ द्वारा जब से पदभार ग्रहण किया गया है तब से नगर की सफाई व्यवस्था ,पेयजल व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था में काफी हद तक सुधार देखने को मिल रहा है जहां नागरिकों ने नगर पंचायत सीएमओ की कार्यशैली को लेकर काफी प्रसन्नता वक्त की है।




