भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से संपन्नभगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकलीधोती कुर्ता धारण किए ब्राह्मण समाज के युवा व महिलाओं ने एक कलर की साड़ी पहन शोभायात्रा को लगाए चार चांद

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भव्य आकर्षक ,तरीके से मनाया गया भगवान परशुराम की शोभायात्रा शहर के तीनों मार्ग अंबिकापुर रोड ,रायगढ़ रोड व जशपुर रोड से होकर निकली

परशुराम की शोभायात्रा में डीजे की धुन पर थिरकते युवा ,बच्चे ,ब्राह्मण समाज के युवाओं ने खास कर धोती कुर्ता पहने हाथों में परशुराम का प्रतीक चिन्ह भाला लिए हुए एवं विप्र समाज की महिलाओं ने एक कलर की साड़ी पहन शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत नगर के लोगों द्वारा किया गया शोभा यात्रा का स्वागत जशपुर रोड पर लक्ष्मी मेडिकल के संचालक माधव शर्मा ,सुंदर गर्ग द्वारा जलपान कराकर किया गया ।शोभा यात्रा स्थानीय सत्यनारायण मंदिर से निकाल गई भगवान परशुराम के विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा की शुरुआत की गई ।शोभायात्रा में कर्मा नाटक मंडली द्वारा अपनी कला को पेश किया गया। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव मनाने के लिए विप्र समाज ने तीन दिवसीय कार्यक्रम रखे थे जिसमें विप्र समाज के महिलाओं, बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग ,बलून इकट्ठा करो सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई ।

शोभा यात्रा का समापन स्थानीय सत्यनारायण मंदिर में किया जावेगा इसके पश्चात समाज के लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है ।परशुराम के जन्मोत्सव शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए आकाश शर्मा ,सौरभ शर्मा ,सौरभ त्रिपाठी ,विजयत्रिपाठी ,कुंदन शर्मा ,शेखर त्रिपाठी ,वीरेंद्र तिवारी बसंत शर्मा ,गणेश शर्मा ,सुनील शर्मा सहित समाज के सैकड़ो लोगों ने शोभायात्रा में अपनी भागीदारी निभाई।

Related Articles

Back to top button