पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा पत्थलगांव थाने में होटल, लॉज, ढाबा मालिकों की ली बैठक

पत्थलगांव/मुकेश अग्रवाल
पत्थलगांव में आज जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा होटल ,लॉज ,ढाबा मालिकों की लोकसभा चुनाव के मुद्दे नजर वह विगत दिनों नाबालिक लड़की के बिना आधार कार्ड के होटल में एंट्री देने के मामले को लेकर एक बैठक ली गई ।पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि होटल लॉज में किसी भी प्रकार से बिना आधार कार्ड के होटल में एंट्री नहीं दी जावेगी यह सुनिश्चित करने के लिए होटल मालिकों को निर्देशित किया गया साथ ही नाबालिक एवं संदिग्ध गतिविधि के व्यक्ति के नजर आने पर इसकी सूचना तत्काल ही पुलिस थाने में देने के लिए कहा गया वहीं होटल, लॉज का रजिस्टर प्रतिदिन मेंटेन किया जावे ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को अपराधी के बारे में पूरी जानकारी तत्काल मिल सके । होटल एवं लॉज में पार्किंग के साथ सीसीटीवी कैमरे की अच्छी गुणवत्ता वाले लगे हो अपराध होने पर अपराधी की पहचान हो सके।पुलिस अधीक्षक द्वारा ढाबा मालिकों को भी शराब एवं नशे से संबंधित सामानों की बिक्री नहीं करने के लिए समझाइए दी गई ।

आज की बैठक में अतुल त्रिपाठी ,गोलू अग्रवाल, दुर्गा नायक ,विश्वनाथ शर्मा सिम्हर भाटिया, मन्नी भाटिया, सैंटी,गंगा होटल, रम्मू शर्मा सहित सभी होटल ढाबा लाज के मालिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button